Transfer of PCS officer : उत्तर प्रदेश में कई पीसीएस अधिकारी का ट्रांसफर हुआ है. इस ट्रांसफर में सबसे अहम नाम पीसीएस अधिकारी सत्यम मिश्रा का है.
उन्हें वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का नया सीईओ बनाया गया है. इससे पहले लंबे समय से मंदिर के सीईओ रहे डॉ विश्वभूषण मिश्रा का दो दिन पहले तबादला कर दिया गया था.
वहीं मंगलेश दुबे को प्रयागराज (नगर) का ADM का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. इस पद पर अब तक सत्यम मिश्रा सेवाएं दे रहे थे.

वहीं अरविंद कुमार द्विवेदी को लखनऊ विकास प्राधिकरण का संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है. अरविंद अब तक फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की सेवाएं दे रहे थे.
UP IAS-PCS TRANSFER : 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर
इसके अलावा वाराणसी की नगर निगम में अपर नगर आयुक्त सीमा पांडेय को फिरोजाबाद में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) नियुक्त किया गया है.
वहीं PCS अधिकारी अभय कुमार पांडेय को कासगंज अपर जिलाधिकारी पद पर ट्रांसफर किए जाने के फैसले को रद्द कर उन्हें वर्तमान पद पर बने रहने का आदेश है.

