UP MLC Election News : उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (Legislative Council in Uttar Pradesh) चुनावों के रिजल्ट 27 अक्टूबर से घोषित होने लगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र Varanasi में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को करारी हार का सामना करना पड़ा. विधान परिषद की वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर समाजवादी पार्टी (SP) के प्रत्याशी लाल बिहारी यादव (Lal Bihari Yadav) ने दूसरी बार जीत दर्ज की. उन्होंने BJP के डॉ. प्रमोद मिश्रा को हराया.
लाल बिहारी यादव को प्रथम वरीयता के 10,958 वोट मिले, जबकि BJP उम्मीदवार डॉ. प्रमोद मिश्रा को 6,060 वोट हासिल हुए. लाल बिहारी यादव ने करीब 514 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की.
दूसरी ओर, वाराणसी स्नातक MLC की सीट पर भी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. इस सीट के लिए वोटों की गिनती जारी है. सपा के आशुतोष सिन्हा और भाजपा के केदारनाथ सिंह के बीच सीधा मुकाबला है. प्रथम वरीयता के वोटों की गिनती शुरू भी हो गई है. लेकिन फाइनल परिणाम 28 अक्टूबर को दोपहर बाद आने की संभावना है. सपा ने स्नातक सीट भी जीतने का दावा किया है.

