UTTAR PRADESH : मंडलायुक्त ने जिले की 150 मुख्य सड़कों को गड्ढामुक्त कराने की कवायद तेज कर दी है।
नगर निगम, पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों की ओर से दी गई सड़कों की लिस्ट के साथ शनिवार से जांच भी शुरू हो गई है। जांच के लिए सात Magistrate व तीन मंडलीय अधिकारियों को लगाया गया है। हर अफसर 10 से 12 सड़कों की जांच करके सात दिन में रिपोर्ट देगा। कमिश्नर ने अफसरों से स्पष्ट रिपोर्ट मांगी है। जिसमें उनको सड़कें गड्ढामुक्त हुई हैं अथवा नहीं, नहीं हुईं तो उस सड़क का नाम व स्थान के साथ फोटोग्राफी कराते हुए पूरी स्पष्ट रिपोर्ट देनी है।
मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन (Divisional Commissioner K. Vijayendra Pandian) ने बताया कि सड़कों की लिस्ट आ गई है। अब इन सड़कों की जांच मजिस्ट्रेट से कराऊंगा। हर हाल में 30 सितंबर तक सड़कें गड्ढामुक्त करनी हैं। जिस विभाग ने लापरवाही बरती, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
आलाधिकारी फिर फेल, ओवरऑल रैंक में कानपुर 66वें स्थान पर
शहर की ज्यादातर सड़कें खस्ताहाल स्थिति में हैं। इसे ठीक कराने का अल्टीमेटम सीएम दे चुके हैं। इसके बाद शहर की खस्ताहाल सड़कों को दुरुस्त कराने की जिम्मेदारी खुद कमिश्नर के. विजयेंद्र पांडियन ने उठाई है। सितंबर में सभी सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त कराना है। लगातार वेरीफिकेशन होता रहेगा। पहले चरण में पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की सड़कों की जांच शुरू की गई है। इसमे पीडब्ल्यूडी की सभी 73 और नगर निगम की 76 सड़कों को लिया गया है। क्रास चेकिंग में लापरवाही मिलने पर संबंधित विभाग पर कार्रवाई होगी। कमिश्नर के मुताबिक हर हाल में 30 सितंबर तक सारी सड़कें दुरुस्त की जाएंगी।
तीन चरणों में होगी 300 सड़कों की जांच: जिले की 300 सड़कों की जांच तीन चरणों में होगी। इन सड़कों से शहर का 90 फीसदी ट्रैफिक गुजरता है। पहले चरण में नगर निगम की 200 मुख्य सड़कें, पीडब्ल्यूडी की 73 और केडीए समेत अन्य विभागों की 300 सड़कें ली गईं। नगर निगम के मुताबिक उनकी तीन हजार, पीडब्ल्यूडी की 73 सड़कें शहर में हैं।
ये अफसर करेंगे जांच
अपर उपजिलाधिकारी (सदर) रिचा सिंह, ACM द्वितीय शिखा शुक्ला, एसीएम तृतीय ज्योति शर्मा, एसीएम चतुर्थ पुष्पेंद्र कुमार, एसीएम पंचम राधेश्याम शर्मा, एसीएम षष्ठम मनीष कुमार यादव, एसीएम सप्तम राकेश कुमार पाठक, संयुक्त विकास आयुक्त पीके राय, डीटीएसटी मंडल रजनीश और संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी।

