KANPUR RTE ADMISSION NEWS : आरटीई में एडमिशन को अभी तक आवेदक बीएसए कार्यालय और कलेक्ट्रेट के चक्कर लगा रहे हैं। एडीएम सिटी ने बीएसए को नोटिस जारी कर एडमिशन में देरी का कारण पूछा है।
RTE के तहत बच्चों को प्रवेश न देने पर होगी मान्यता निरस्तीकरण की कार्रवाई
उन्होंने उन स्कूलों पर विधिक कार्यवाही का निर्देश दिए हैं, जिन्होंने अब तक आरटीई के आवेदकों का एडमिशन नहीं लिया है।
ADM CITY सौरभ सिंह ने बताया कि आखिर आरटीई में एडमिशन में इतना लेट क्यों हो रहा?, इस संबंध में बीएसए को नोटिस जारी किया है। वहीं बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि जो एडमिशन रूके हैं उनके कागजों को लेकर कुछ परेशानी है।
अक्टूबर में भी आरटीई एडमिशन में हो रही देरी पर एडीएम सिटी ने बीएसए को नोटिस जारी किया है। अब तक प्रवेश को लेकर भटक रहे अभिभावकों के आवेदन निस्तारण की रिपोर्ट तलब की है। इसमें 23 अक्टूबर तक सभी एडमिशन के निस्तारण रिपोर्ट मांगने के बाद भी आख्या न दिए जाने और आवेदकों के चक्कर काटे जाने पर नाराजगी जाहिर की गई है। आरटीई के लंबित आवेदनों का शतप्रतिशत निस्तारण कर रिपोर्ट भेजने और जो विद्यालय प्रवेश नहीं ले रहे हैं उनके विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही का निर्देश दिया गया है।
DM Mahendra Singh Tanwar ने सख्त रुख अपनाया
करीब एक सप्ताह पहले शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत आवंटित बच्चों को प्रवेश देने में आनाकानी करने वाले निजी विद्यालयों के विरुद्ध जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर (DM Mahendra Singh Tanwar) ने सख्त रुख अपनाया।
जिलाधिकारी ने शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत आरटीई के माध्यम से आवंटित छात्र-छात्राओं के प्रवेश की स्थिति की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि जनपद के शहरी क्षेत्र में संचालित 22 निजी विद्यालयों में आवंटित बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन नहीं हुआ। इस पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को संबंधित विद्यालयों में लंबित प्रवेश तीन दिवस के भीतर सुनिश्चित कराने तथा निर्धारित अवधि में प्रवेश नहीं देने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए थे।

