Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में 51 छोटे-बड़े डैम हैं। 33 डैम में औसतन 50% से ऊपर पानी भरा हुआ है। इनमें से 18 डैम ऐसे हैं, जिनका जलस्तर 50% से भी कम है। Uttar Pradesh News
डॉक्टर की पर्ची पर क्यों लिखा होता है ‘Rx’? जाने…
क्या कभी गौर से देखा है…करेंसी नोट पर देश की ये धरोहर हैं छपी
सबसे ज्यादा खाली मध्यम और छोटे साइज के डैम हैं। जिससे आने वाले समय में सिंचाई और पेयजल व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।
इस साल दूसरी बार खुले हैं रिहंद बांध के फाटक
इस बीच राहत की बात यह है कि राज्य के 5 सबसे बड़े डैम अच्छी स्थिति में हैं। 4 डैम के गेट इस बार खोलने पड़े हैं। इनमें से रिहंद बांध के 3 गेट खोले गए हैं। इस साल रिहंद बांध (Rihand Dam) के फाटक दूसरी बार खुले हैं। जुलाई में ही रिहंद बांध का जलस्तर 868 फीट पार करने के बाद एक फाटक खोल दिया गया था। यह बांध रेणुका नदी (Renuka Nadi) पर बना है, जो छत्तीसगढ़ से निकलकर मध्यप्रदेश होते हुए यूपी में प्रवेश करती है। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में हुई अच्छी बारिश का सीधा असर इस नदी और रिहंद बांध (Rihand Dam) के जलस्तर पर पड़ा है।
छोटे और मध्यम बांधों में नहीं बढ़ा जलस्तर
रिहंद और ओबरा बांध को छोड़कर बाकी सभी बांधों का पानी मुख्य रूप से सिंचाई और पेयजल के लिए इस्तेमाल होता है। एक्सपर्ट का मानना है कि अगर छोटे और मध्यम बांधों में जलस्तर नहीं बढ़ा, तो खरीफ की फसलों और ग्रामीण जलापूर्ति पर असर पड़ सकता है। यूपी में मानसून का आधा सीजन बीत चुका है। जुलाई महीने में राज्य में कोटे से 7% कम बारिश दर्ज की गई है।
गलती से भी जामुन के साथ ना खाएं ये चीजें, वरना…
गर्मी में एसिडिटी से हैं परेशान? तो आज से अपना लें ये 6 समाधान

