Uttar Pradesh News: बार और लायर्स एसोसिएशन ने शनिवार को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार का ऐलान कर दिया है।
दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में बार एसोसिएशन परिसर में दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सम्मेलन दूसरे दिन शुक्रवार को शुरू हो गया है। इसमें सभी जिलों के बाल संघ के प्रतिनिधियों से भी राष्ट्रीय लोक अदालत के बहिष्कार करने की मांग रखी गई है। अधिवक्ताओं के न्यायिक कार्य से विरत रहने के कारण अदालतों में सन्नाटा है। ज्यादातर वादकारी अपने मुकदमों में तारीख लेकर लौट रहे हैं। कुछ अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री दफ्तर में पहुंचकर नारेबाजी करते हुए काम बंद करा दिया है। इससे रजिस्ट्री कराने आए लोग वापस लौट रहे हैं। स्टांप वेंडर और फोटोकापी तक की दुकानें बंद हैं।
शुक्रवार सुबह सम्मेलन का उद्धाटन बार एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी, महामंत्री बिनय मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश चंद्र वर्मा व महामंत्री राजीव यादव ने किया।
बार एसोसिएशन महामंत्री ने सम्मेलन में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट, वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन, वकीलों के मुकदमे गैर जनपद ट्रांसफर करने के फैसले और हड़ताल की अंडरटेकिंग न देने समेत अन्य मुद्दों पर आम सहमति से प्रस्ताव पास होंगे।

