UTTAR PRADESH NEWS : सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे (Purvanchal Expressway) पर 3 टेनिस खिलाड़ियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। 3 लोग घायल हैं। खिलाड़ी अर्टिगा कार से लखनऊ से देवरिया जा रहे थे।
बुधवार सुबह 5 बजे कार पीछे से ट्रक में घुस गई। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, झपकी आने से हादसा हुआ। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटे रही होगी।
पंजाब CM के चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में CBI रेड
हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों और यूपीडा के सुरक्षाकर्मियों ने कार के गेट तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 3 को मृत घोषित कर दिया। 3 घायलों को अयोध्या मेडिकल कॉलेज (Ayodhya Medical College) रेफर कर दिया गया। हादसा बल्दीराय थाना क्षेत्र में हुआ।
मृतकखिलाड़ियों की पहचान देवरिया के रहने वाले नित्या प्रजापति (22), बिट्टू तिवारी (20) और भागलपुर का रहने वाले पवन चौरसिया (24) के रूप में हुई है। घायलों में देवरिया के आनंद यादव (23), राजू (22) और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के जयंतो शर्मा (30) शामिल हैं।

