हिंदू धर्म में तुलसी (Tulsi) का विशेष महत्व माना गया है। किसी भी शुभ कार्य में तुलसी के पौधे का इस्तेमाल करना बेहद ही शुभ माना जाता है। इसका महत्व केवल धार्मिक ही नहीं बल्कि आयुर्वेदिक भी है। तुलसी शरीर के लिए बेहद ही फायदेमंद होती है। इससे की तरह की बीमारियां जैसे सर्दी, जुकाम, फ्लू आदि ठीक करने में मदद मिलती है। कई लोग ऐसे हैं जो तुलसी की माला पहनते हैं। इससे भी व्यक्ति के शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। Tulsi Mala
आइए जानते हैं तुलसी की माला के महत्व के बारे में…
जानें इसके धार्मिक महत्व के बारे में… Tulsi Mala
अगर तुलसी की माला गले में पहनी जाए तो इससे व्यक्ति की आत्मा और मन दोनों ही शुद्ध रहते हैं। इससे व्यक्ति की आध्यात्मिक उन्नति भी होती है। इसे धारण करने से व्यक्ति खुद को ईश्वर के बेहद पास महसूस करता है। इससे मान-प्रतिष्ठा और सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति का मन सकारात्मक रहता है। साथ ही मानसिक शांति की प्राप्ति भी होती है।

तुलसी की माला धारण करने के लाभ…
मान्यता है कि अगर तुलसी की माला धारण की जाए तो इससे व्यक्ति का दिमाग और शरीर सही रहता है और साथ ही ये आपस में जुड़े रहते हैं। यह भी कहा जाता है कि इससे शरीर के कई एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स पर दवाब बनता है। इससे मानसिक तनाव भी दूर हो जाता है। मान्यता है कि अगर तुलसी की माला पहनी जाए तो इससे विद्युत तरंगों के निकलने से व्यक्ति के शरीर का रक्त संचार अच्छा होता है।
हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

