18 शहरों की 50 जगहों पर CBI की रेड
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने #BANK ऋण के बड़े बकाएदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार को देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में लगभग 50 स्थानों पर छापेमारी की. सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि कई टीमों ने 18 शहरों में कंपनियों, प्रमोटरों, निदेशकों और बैंक अधिकारियों के आवासों और व्यावसायिक परिसरों पर छापेमारी की.

