HEALTH : मौसम में बदलाव होने पर अक्सर लोग जुकाम और बुखार का शिकार हो जाते हैं। लेकिन कई बार जुकाम-बुखार के साथ-साथ छींक, सिर दर्द और नाक बंद होने जैसी कई समस्याएं भी हो जाती हैं, जो कि साइनस या साइनोसाइटिस का संकेत हैं। हालांकि साइनस कोई गंभीर बीमारी नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को साइनस से बहुत परेशानी होती है। जिसकी वजह से लोग कई तरीकों का भी सहारा लेते हैं और डॉक्टर से भी संपर्क करते हैं।
क्या आप जानते हैं इस जुकाम, खांसी, बुखार और छींक को साइनस क्यों कहते हैं…
नाक हमारे शरीर का एक अहम सेन्स ऑर्गन होता है। सांस लेने की प्रक्रिया नाक के माध्यम से ही होती है। आपको बता दें कि साइनस हवा की एक थैली की तरह होती है जो नाक के चारों ओर फैली होती है। अंदर ली गई हवा इस थैली से गुजरकर फेफड़ों तक पहुंचती है। यह थैली हवा के प्रदूषित भाग को भीतर जाने से रोकती है और उसे बलगम या विकार के रूप में निकाल देती है। साइनस में जब म्यूक्स का मार्ग अवरूद्ध हो जाता है तब साइनोसाइटिस की स्थिति पैदा होती है। जिसकी वजह से सांस लेने में समस्या और सर्दी-खांसी की समस्या पैदा होती है।
आइए जानें कि कैसे इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं…
साइनस के लक्षण
- सर्दी।
- खांसी।
- जुकाम।
- बुखार।
- शरीर में दर्द होना।
- नाक बहना।
- गले में खराश पैदा होना।
- चेहरे पर सूजन।

