कच्चे मकान पर गिरी मस्जिद की मीनार , मां-बेटे की दबकर मौत
AGENCY
उत्तर प्रदेश में बलरामपुर के महाराजगंज तराई क्षेत्र में मस्जिद की मीनार पड़ोस के कच्चे घर पर गिर गई, जिससे मलबे में दबकर एक महिला और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई जबकि 2 बच्चे घायल हो गए।
मां-बेटे की दबकर मौत
- पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूरे बक्श दुल्हिनडीह गांव में स्थित करीब 55 फुट ऊंची मस्जिद की मीनार अचानक भरभराकर पड़ोस के घर पर गिर गई।
- हादसे में अमिरूननिशां और उसके 2 वर्षीय पुत्र मोईन की मौत हो गई जबकि परिवार के 2 बच्चे 60 साल की सबा और 5 साल का मोहसिन घायल हो गया।
- ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने घायल बच्चों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती करा दिया।
- इस बीच जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने बताया कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने के संबंधित विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए हैैं।

