Diwali : दिवाली (Diwali) का पर्व हिंदुओं के लिए खास महत्व रखता है, हर साल यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है. Diwali 2026
इस दिन किए गए कुछ काम जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आते हैं. ऐसे ही कुछ विशेष उपायो के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे करके दरिद्रता को खत्म किया जा सकता है साथ ही कुछ अच्छे बदलाव भी होने लगते हैं।
महत्व
आपको बता दें कि 5 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार की शुरूआत धनतेरस से हो जाती है जोकि भैया दूज तक चलता है. इसमें सबसे विशेष महत्व दिवाली का भी होता है, इस दिन माता लक्ष्म गणेश और मां सरस्वती की उपासना की जाती है. इनकी पूजा से जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं, ऐसे मे इससे जुड़े कुछ खास उपाय इस प्रकार से हैं- Diwali 2026
विशेष उपाय
दिपावली की रात पूजा के बाद कमलगट्टे की माला से ओम कमलायै नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं. इसे करने से जिंदगी में धन की कमी दूर होती है साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है.
पीली कौड़िया रखना भी काफी अच्छा माना जाता है, इसके लिए कुछ सफेद कौड़ियों को हल्दी में मिलाकर रखें बाद में इसे लक्ष्मी पूजा के दौरान भी पूजा की थाली में रख दें. दिवाली के अगले दिन इसे लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से हर तरह की आर्थिक दिक्कत दूर होती है.
दिपावली की शाम दीपदान करने के बाद साफ कपड़े पहन कर पूजा के लिए बैठें, जिसमें लक्ष्मी स्तोत्र का जाप करना चाहिए साथ ही गणेश जी की भी उपासना करना कल्याणकारी होता है.
दिपावली पर रंगोली बनाने का काफी महत्व होता है, घर के आंगन और भगवान की मूर्ति के सामने रंगोली जरूर बनाए. ऐसा करने से लक्ष्मी माता प्रसन्न होती है और मनवांछित फल भी देती हैं फूलों, चावल, रंग आदि से रंगोली बना सकते हैं.
दिवाली पर घर में सेंधा नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए, ऐसा करने से सारी नकारात्मक ऊर्जाएं दूर रहती हैं. साथ ही माता लक्ष्मी का भी वास होता है और जहां वो हैं वहां दरिद्रता नहीं रह सकती है.

