Goodluck : हर सुबह एक नई उमंग के साथ आरंभ होती है। यदि दिन के शुरू में ही कुछ बुरा हो जाए तो अकसर यह कहा जाता है पता नहीं सुबह किसका चेहरा देखकर उठे थे। Goodluck
हर वस्तु में नकारात्मक और सकारात्मक प्रभाव होता है। जिसका इफेक्ट उसे देखने वाले पर पड़ता है। कुछ ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें मार्निंग टाइम में देखने से अनचाही समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

सुबह उठकर दोनों हाथों की हथेलियों को जोड़कर देखें, फिर अपने इष्ट देव का दर्शन करें। कभी भी सुबह उठकर अपना चेहरा शीशे में नहीं देखना चाहिए। ऐसा करने से सारा दिन नकारात्मकता हावी रहती है।
दूसरे की परछाई देखने वाला व्यक्ति
मार्निंग टाइम में अपनी अथवा किसी दूसरे की परछाई देखने वाला व्यक्ति दुर्भाग्य को खुला निमंत्रण देता है। छाया देखने से व्यक्ति के अंदर डर, तनाव, कपन्फ्यूजन और परेशानियां बनी रहती हैं।

रात को बर्तन धो कर सोना चाहिए, संभव न हो तो पानी से निकाल कर रखें। सुबह-सुबह घी-तेल से भरे जूठे बर्तन देखने से अशुभता का संचार होता है।
हिंसक जानवरों की तस्वीर
अपने घर अथवा कार्यस्थान पर हिंसक जानवरों की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। तनाव उत्पन्न करती हैं और घर में कलह का वातावरण बनता है।


