Poppy Seeds : आपने शायद फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3, ओमेगा-6 और कैल्शियम से भरपूर खसखस (Poppy Seeds) का नाम आपने भी शायद जरूर सुना होगा। नियमित रूप से दूध के साथ इसका सेवन करने से सेहत को अद्भुत लाभ मिलता है।
गर्मियों में इसे हर दिन खाने से आपका स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है क्योंकि यह कई बीमारियों से बचाता है। आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं, दूध में इसे मिलाकर पीने से होने वाले लाजवाब फायदों के बारे में। Poppy Seeds
मजबूत हड्डियां
जिंक, कैल्शियम और कॉपर जैसे पोषक तत्वों से भरपूर खसखस को दूध में मिलाकर पीने से हड्डियों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। कसरत करने वाले लोगों के लिए यह एक पावरफुल सप्लीमेंट की तरह काम करता है। बता दें, कि इससे हड्डियों के विकास में भी तेजी आती है।
अच्छी नींद
अच्छी और गहरी नींद कई लोगों का सपना होती है। इसके लिए अगर आप भी हर उपाय करके थक चुके हैं, तो कम से कम एक दो हफ्ते रोजाना रात को सोने से पहले दूध में खसखस उबालकर इसका सेवन करके देखिए। इससे न सिर्फ आपको सुकून भरी नींद आती है, बल्कि ब्रेन के सेल्स भी शांत हो पाते हैं।
डाइजेशन बेहतर करे
पेट से जुड़ी तमाम तरह की तकलीफों में दूध में खसखस मिलाकर पीना काफी फायदा पहुंचाता है। अगर आपका खाना भी जल्दी नहीं पच पाता है, तो ऐसे में आप इसका सेवन कर सकते हैं। इससे पाचन तंत्र तो मजबूत होता ही है, साथ ही गैस की समस्या से भी राहत मिलती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है
पोटेशियम से भरपूर खसखस को रोजाना दूध में मिलाकर पीने से ब्लड प्रेशर भी नियंत्रण में रहता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए खसखस वाला दूध किसी दवाई से कम नहीं है।

