Dhanteras 2025: धनतेरस को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। यह हर साल दीवाली से पहले मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता भगवान कुबेर, आयुर्वेद और स्वास्थ्य के देवता भगवान धन्वंतरि और देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं। Dhanteras 2025
क्यों खरीदा जाता है सूखा धनिया और नमक, उपाय बनाएंगे…
वहीं, आज हम भगवान कुबेर के एक ऐसे मंदिर के बारे में जानेंगे, जहां पर कभी भी ताला नहीं लगाया जाता है, तो आइए जानते हैं।
शिव परिवार के साथ विराजमान हैं कुबेर जी
दरअसल, हम मंदसौर (Mandsaur) के खिलचीपुरा के कुबेर मंदिर (Kuber Mandir) की बात कर रहे हैं। जहां पर कुबेर जी महाराज शिव परिवार के साथ एक ही मंदिर में वास करते हैं। भगवान कुबेर का यह एक मात्र ऐसा मंदिर है जहां पर उनकी शिव परिवार के साथ पूजा होती है।
धनतेरस के दिन पर यहां सुबह 4 बजे तंत्र पूजा का विधान है। फिर इसके पश्चात भक्त दर्शन के लिए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि यहां पर श्रद्धालुओं की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
जानिए, कैसे हुआ भीष्म पितामह की सौतेली मां का जन्म, कथा
इतिहासकारों के अनुसार…
ऐसा कहा जाता है कि यहां पर स्थापित मूर्ति 1300 साल पुरानी है और यह खिलजी साम्राज्य से पहले की बताई जाती है। वहीं, इस धाम के पुजारियों का कहना है कि गर्भगृह में आज तक ताला नहीं लगाया गया है। पहले तो दरवाजा तक नहीं था।
जानकारी के लिए बता दें कि यहां कुबेर मूर्ति चतुर्भुज है। उनके एक हाथ में धन की पोटली, दूसरे में शस्त्र व अन्य में प्याला है। इसके साथ ही कुबेर जी नेवले पर सवार हैं।
Sugar Free Dry Fruit Kajoor Roll
मंदिर का निर्माण…
इसके अलावा इतिहासकारों का यह भी मानना है कि इस पवित्र मंदिर का निर्माण मराठाकालीन युग में हुआ था। और भगवान कुबेर की मूर्ति उत्तर गुप्त काल की सातवीं शताब्दी में निर्मित की गई थी। कहते हैं कि इस धाम में एक बार दर्शन और पूजा-अर्चना करने से धन संबंधी सभी मुश्किलें दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही सभी इच्छाओं की पूर्ति होती है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। jaihindtimes यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं।

