KANPUR GHATAMPUR TEHSIL NEWS : घाटमपुर क्षेत्र में राजस्व, पुलिस, परिवहन एवं खनन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा सघन सड़क सुरक्षा एवं प्रवर्तन अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।
महंगाई का ट्रिपल अटैक! पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगे, CNG भी हुई महंगी
संयुक्त टीमों द्वारा कुल 91 वाहनों पर कार्रवाई की गई। परिवहन एवं खनन विभाग की ओर से 7 वाहनों के विरुद्ध ओवरलोड, टैक्स, परमिट, लाइसेंस तथा प्रेशर हॉर्न संबंधी 10 अनियमितताओं में कार्रवाई करते हुए लगभग 4 लाख 48 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं पुलिस विभाग द्वारा 17 वाहन सीज किए गए तथा 74 वाहनों का चालान किया गया। GHATAMPUR TEHSIL NEWS
NEET EXAM की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा पेपर
अभियान में एसडीएम घाटमपुर अबिचल प्रताप सिंह, एआरटीओ कहकशां, एसीपी कृष्णकांत, खनन अधिकारी, पुलिस बल एवं अन्य विभागीय टीमें मौजूद रहीं। KANPUR NEWS

