Mor Pankh Vastu: हिंदू धर्म में मान्यता है कि मोर पंख भगवान श्रीकृष्ण को बेहद प्रिय है. वास्तु शास्त्र की मानें तो मोर पंख को घर में रखने से सुख-समृद्धि बनी रहती है. Mor Pankh Vastu
मार्च महीने में कब है भूतड़ी अमावस्या? शुभ मुहूर्त एवं योग
कब से होगी चैत्र माह की शुरुआत? पढ़िए धार्मिक महत्व और नियम
मोर पंख (Mor Pankh) को घर में रखने से आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहती है. घर में मोर पंख रखने से जीवन में आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता है. हालांकि, मोर पंख को घर में रखने से पहले वास्तु शास्त्र के कुछ नियमों का खास ख्याल रखना होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं कि मोर पंख को घर में किस दिशा में रखने से धन लाभ होता है. TRENDING NOW
दक्षिण-पश्चिम दिशा में मोर पंख (Peacock feather in South-West direction)
वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो घर में मोर पंख रखने के लिए सबसे अच्छी दिशा दक्षिण-पश्चिम होती है. इसके अलावा मोर पंख को पूर्व दिशा में रखना भी शुभ है. कहा जाता है कि मोर पंख को इस दिशा में रखने से दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है. पति-पत्नी के बीच रिश्ते मधुर होते हैं और आपसी तालमेल बना रहता है. वहीं, अगर बेडरूम में इनडोर प्लांट है, तो आप गमले में भी मोर पंख को सजाकर रख सकते हैं, लेकिन गमले को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना होगा. वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सही दिशा में मोर पंख रखने से आर्थिक लाभ होता है.
मार्च में लगने वाला है खरमास, जानिए विवाह की तिथियां और शुभ मुहूर्त
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
मोर पंख को किसी को उपहार में न दें (Do not gift peacock feathers to anyone)
शास्त्रों के अनुसार, मोर पंख को कभी भी किसी को उपहार में नहीं देना चाहिए. वास्तु शास्त्र के मुताबिक भाग्य और सकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी किसी भी चीज को उपहार में देने से बचना चाहिए. कहा जाता है कि अगर मोर पंख को गिफ्ट में दिया जाता है, तो इससे आपके घर की सकारात्मक ऊर्जा बाहर चली जाती है. ऐसा करने से खर्च में भी वृद्धि होने लगती है.
कहां ना रखें मोर पंख? (Where not to keep peacock feathers?)
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मोर पंख को कभी भी पैरों के पास नहीं रखना चाहिए. ऐसा करने से सेहत पर विपरीत असर पड़ सकता है. पैर के पास मोर पंख को रखने से घर में कलह-क्लेश का माहौल बना रहता है. इसके अलावा मोर पंख को कभी भी अपने बेड के नीचे नहीं रखना चाहिए. हालांकि, मोर पंख को तकिए के नीचे रखा जा सकता है, लेकिन ध्यान रखें कि वह स्थान साफ-सुथरा रहे.
अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग मोर पंख को सजावट के सामान के तौर पर इधर-उधर फैलाकर रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करना बेहद अशुभ है. ऐसा करने से मोर पंख की सकारात्मकता नष्ट हो जाती है. इसलिए मोर पंख को अलग स्थान पर रखना चाहिए. मोर पंख को सही जगह पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है.
खोल देता है किस्मत
जब मोर नाचता है या उड़कर कहीं और बैठता है, तो उसका पंख खुद ही नीचे टूटकर गिर जाता है. ऐसे में आप इस तरह से मोर पंख को उठा सकते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार जब आपको मोर पंख कहीं पर गिरा हुआ मिलता है, तो यह आपकी किस्मत चमका सकता है.
बंटता है अनोखा प्रसाद!, इन 3 दिनों के लिए बंद रहता है मंदिर का कपाट
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. JAIHINDTIMES इसकी पुष्टि नहीं करता है.

