KANPUR DM vs CMO : डीएम (DM Jitendra Pratap Singh) और सीएमओ Dr. Haridatt Nemi विवाद में राजनीतिक रंग में अब सत्ता पक्ष के विधायक अलग अलग पाले में दिख रहे हैं।
KANPUR DM vs CMO : डीएम और सीएमओ विवाद में अब राजनीतिक तडका
KANPUR CMO AUDIO VIRAL : डीएम पर बोलते सीएमओ का ऑडियो वायरल
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, विधायक सुरेंद्र मैथानी और एमएलसी अरूण पाठक के बाद अब इस रार में दो और विधायकों की एंट्री हो गई है। विधायक अभिजीत सिंह सांगा और किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी ने डीएम के पक्ष में लेटर जारी कर दिया है। जो कि सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रहा है। विधायक ने CM YOGI आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सीएमओ के खिलाफ जांच की मांग की है।
सोशल मीडिया पर कर रहा #kanpurstandswithdmkanpur ट्रेंड, बना रहा मीम
District Magistrate Jitendra Pratap Singh की ओर से सीएमओ के निलंबन की संस्तुति करते हुए शासन को पत्र भेजा गया। इसके बाद सीएमओ के वायरल हो रहे ऑडियो को लेकर स्थिति गंभीर हो गई। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की ओर से सीएमओ के पक्ष में उपमुख्यमंत्री को लिखा 11 जून का पत्र वायरल हुआ।
अब सोमवार को कानपुर के चार विधायकों के पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिसमें दो विधायक सीएमओ के पक्ष में तो दो विधायक डीएम के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं। सीएमओ के पक्ष में खड़े विधायक सुरेंद्र मैथानी और अरुण पाठक ने उनकी कार्यशैली को बेहतर बताया। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं को सीएमओ बड़ी लगन से क्रियान्वयन कर रहे हैं।
KANPUR NEWS : वायरल आडियो पर डीएम भडके, CMO को बैठक से उठाया…
दोनों ही विधायकों ने जिले के आम जनप्रतिनिधि और जनता की भावनाओं के समादर में कानपुर में ही बनाए रखे जाने की मांग की है। वहीं, विधायक अभिजीत सिंह सांगा और महेश त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सीएमओ द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग की। कहा, प्राइवेट अस्पतालों को सीएमओ का संरक्षण है, जिससे वे मरीजों से मनमानी वसूली कर रहे हैं। वहीं, वायरल ऑडियो क्लिप में सीएमओ के डीएम पर की गई अभद्र टिप्पणी से स्पष्ट है कि डॉ. हरिदत्त नेमी एक निरंकुश अधिकारी हैं.

