Kanpur Drug Department took Action : सरकारी अस्पतालों में नकली और अधोमानक दवाइयों की सप्लाई करने वाली कंपनियों के खिलाफ खाद्य एवं औषधि विभाग बडी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। Kanpur Drug Department took Action
12वीं के स्टूडेंट ने मां को मारकर बेड में भरा
ट्रेन का सफर होगा महंगा! 1 जुलाई से इन ट्रेनों में बढ़ाया जा सकता है किराया
औषधि विभाग ने सात कंपनियों पर सीएमएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया है। छापे के दौरान लिए गए नमूनों की जांच में दवाएं अधोमानक मिली थीं। ड्रग इंस्पैक्टर ओम पाल सिंह ने बताया कि सात कंपनियों पर न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नकली दवाओं के खिलाफ अभियान लगातार चल रहा है।
बीते साल औषधि विभाग ने टीम ने उर्सला, केपीएम, जेके कैंसर संस्थान समेत कई स्थानों पर छापेमार कार्रवाई की थी। यहां से दवाओं के नमूने लिए गए थे। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि एमोक्सिसिलिन और पोटेशियम क्लैवुलनेट इन्जेक्शनए टेम्सनिर 0.4उह टैबलेट, सेफिक्सिम लैक्टिक एसिड बैसिलस टैबलेट नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए थे, यह सब अधोमानक मिले। इनमें दवाओं का प्रतिशत मानक से कम मिला। मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश स्थित इन दवाओं की कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सेना और सांसद क्रिकेट टीम की भिडंत 29 जून को, सांसद रमेश अवस्थी बोले
हैलट अस्पताल की इमरजेंसी में शार्ट सर्किट से आग
इन कंपनियों पर मुकदमे दर्ज
Modern Laboratories, Madhya Pradesh
Kepnic Pharmaceuticals, Himachal Pradesh
CELEBRITY BIOPHARMA LIMITED, Himachal Pradesh
Maxmed Lifesciences Pvt. Ltd., Uttarakhand
Bajaj Formulations, Uttarakhand
health biotech limited, Himachal Pradesh
ANG Lifesciences India Limited, Himachal Pradesh
जांच के बाद नकली दवाओं का प्रतिशत अधिक
औषधि विभाग के आंकडों में जांच के बाद नकली दवाओं का प्रतिशत अधिक है। जनवरी से अक्टूबर 2024 तक छापे में लिए नमूनों की जांच रिपोर्ट में 18 नकली, 23 अधोमानक और दो मिस ब्रांड दवाएं पाए गए। ड्रग इंस्पेक्टर ओम पाल सिंह और रेखा सचान ने बताया कि छापेमारी की कार्रवाई में लिए नमूनों की जांच रिपोर्ट चौकाने वाली है। ब्रांडेड कंपनियों की नकली दवाएं मिल रही हैं, इसपर लगातार कार्रवाई की जा रही है। नकली दवा बेचने वालों पर न्यायिक कोर्ट में मुकदमा किया गया है।
ड्रग इंस्पेक्टर ओमपाल सिंह और रेखा सचान की टीम ने नजीराबाद थानाक्षेत्र के कौशलपुरी के पुलकित गुप्ता के न्यू गगन केमिस्ट में छापेमारी की। नकली दवा बेचने की संभावना पर उनकी दुकान को सील किया गया था। मौके से करीब 18 सैंपल लिए गए थे। मौके से नकली औषधि ब्रिकी के लिए पाई गई थी। करीब पांच लाख रुपये की दवाओं को सीज किया गया था। ड्रग विभाग की टीम ने सभी 18 दवा के सैंपल जांच के लिए राजकीय जन औषधि प्रयोगशाला लखनऊ भेजे थे। नौ दवाएं नकली और दो सब स्टैंडर्ड के पाए गए है।
टोरेंट फार्मा, मैकलिआड्स फार्मा, कैडिला, एल्केम, लूपिन, अरिस्टो, सिप्ला लिमिटेड, सन फार्मा, ग्लेनमार्क, एबट, डॉ रेट्टीज समेत कई ब्रंडेड कंपनियों की दवाएं स्टोरों पर नकली बिक रही हैं।
KANPUR NEWS : ‘ऑपरेशन दिव्य दृष्टि’ सफल
सीएम ने पूछा, किस क्लास में एडमिशन करा दे, 10वीं या 11वीं…

