KANPUR BIG NEWS : कानपुर में पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के ट्रांसफर के चर्चाओं के बीच शनिवार शाम को दागी व दुबे सिंडीकेट के लिए काम करने वाले छह पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। KANPUR BIG NEWS
KANPUR NEWS : नेत्र रोग विशेषज्ञों का सम्मेलन
इसमें चार इंस्पेक्टर रैंक के और दो दरोगा शामिल हैं। ये सभी पुलिस कर्मी सीधे तौर पर दुबे सिंडीकेट से जुड़े हुए और उसे लाभ पहुंचा रहे थे। इतना ही नहीं महकमे की एक-एक जानकारी दुबे को दे रहे थे। जांच में तथ्य सामने आने पर पुलिस कमिश्नर ने सभी को संस्पेंड करने के साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी है।
सरेआम भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने अंजलि की कमर छुई
यह पुलिस कर्मी दुबे गिरोह के लिए कर रहे थे काम
इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह: पनकी थाना प्रभारी के पद पर रहते हुए इंस्पेक्टर मानवेंद्र सिंह ने जमीनों पर कब्जे और भूमि विवाद में शिकायतकर्ताओं की एप्लीकेशन पर कोई सुनवाई नहीं की। इतना ही नहीं अखिलेश दुबे और उसके सहयोगियों से सांठ-गांठ कर लाभ पहुंचाना, तथ्यों को छिपाना एवं उच्चाधिकारियों को अवगत न कराना। प्रकरण में सहभागिता/भूमिका संदिग्ध पाई गई।
इंस्पेक्टर आशीष कुमार द्विवेदी
कानपुर नगर के थाना नबावगंज एवं फजलगंज में थाना प्रभारी के पद पर नियुक्ति के दौरान भू-माफिया एवं अपराधी अखिलेश दुबे व उसके गैंग से सांठ-गांठ होने तथा अखिलेश दुबे गैंग के अपराधों में इनकी भूमिका व संलिप्तता से सम्बन्धित तथ्य प्रकाश में आया है। आशीष ने पुलिस कमिश्नर के पीआरओ पद पर रहते हुए सूचनाओं को दुबे तक पहुंचाना और गोपनीय सूचनाएं लीक करने का भी आरोप है।
इंस्पेक्टर अमान सिंह
थाना ग्वालटोली में तैनाती के दौरान विवेचना प्रकरण में अखिलेश दुबे गैंग के सदस्यों को लाभ पहुंचाने हेतु व लवी मिश्रा, लकी मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, प्रशान्त एवं 2-3 अज्ञात के विरूद्र पंजीकृत अभियोग में अभियुक्तों को लाभ पहुंचाया है। अपने उच्च अधिकारियों को संज्ञान में लिए बिना बेल कमेंट न्यायालय को प्रेषित करना। जानबूझकर लापरवाही व अनुशासनहीनता करने का आरोप है। प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से दुबे सिंडीकेट के लिए काम कर रहा था।
इंस्पेक्टर नीरज ओझा
तत्कालीन थाना प्रभारी बर्रा द्वारा भू-माफिया एवं अपराधी अखिलेश दुबे से सांठ-गाठ होने एवं पीड़ित रवी सतीजा के ऊपर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को इनकी पुत्रवधु बताये जाने हेतु झूठे तथ्य प्रस्तुत करना। बर्रा थाना प्रभारी रहते हुए इंस्पेक्टर नीरज ओझा दुबे सिंडीकेट के लिए काम कर रहा था।
दरोगा आदेश कुमार यादव
चौकी प्रभारी आवास विकास, थाना नौबस्ता रहते हुए अपने चौकी क्षेत्र में बहुत ही ज्यादा गलत काम कराने, जनता व पुलिस चौकी स्टाफ से व्यवहार बेहद खराब है। इसके चौकी क्षेत्र में पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप है।
दरोगा सनोज पटेल
थाना ग्वालटोली में तैनाती के दौरान विवेचना प्रकरण में अखिलेश दुबे गैंग के सदस्यों को लाभ पहुंचाने हेतु व लवी मिश्रा, लकी मिश्रा, सौरभद्विवेदी, व प्रशान्त एवं 2-3 अज्ञात के विरूद्र पंजीकृत अभियोग में अभियुक्तों को लाभ पहुँचाया एवं उच्चाधिकारियों को संज्ञान में लिए बिना बेल कमेंट न्यायालय को प्रेषित करना। जानबूझकर लापरवाही व अनुशासनहीनता।

