गैंगरेप में पीड़िता के जानकार ही शामिल : मनोहर लाल
पठानकोट। हरियाणा के रेवाड़ी गैंगरेप मामले में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि सामूहिक दुराचार में उसके जानकार ही शामिल थे। मनोहर पठानकोट में भाजपा विधायक अश्विनी शर्मा के आवास पर रुके थे। मीडिया ने जब उनसे पूछा कि हरियाणा में गुंडाराज फैल रहा है, विपक्ष ने आपके इस्तीफे की मांग उठाई है। इस पर सीएम ने कहा कि अपनों और अनजान के किए दुष्कर्म में अंतर होता है। मीडिया इस बात को समझे। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है। दबिश दी जा रही है, जल्दी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
#Gangrape पर मनोहर लाल खट्टर का विवादिदत बयान
previous post

