INDIA A vs AUSTRALIA A MATCH : लखनऊ में दूसरे चार दिवसीय मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारत ए टीम Kanpur ग्रीन पार्क में 30 सितम्बर से शुरू हो रही तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलने के लिए आस्ट्रेलिया ए टीम के साथ शनिवार को शहर पहुंचेंगी । INDIA A vs AUSTRALIA A MATCH
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अफसरों की लापरवाही पर तमतमाए डीएम
वनडे सीरीज के तीनों मैचों के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर (Captain Shreyas Iyer) रविवार को फ्लाइट द्वारा सीधे कानपुर पहुंचेंगे। इसके अलावा दूसरे व तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल एशिया कप के खिलाड़ी 30 व एक को शहर पहुंचेंगे।
टूर्नामेंट डायरेक्टर डा. संजय कपूर ने बताया कि जो खिलाड़ी अलग से आ रहे हैं उनमें सिमरजीत सिंह, प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, युद्धवीर सिंह, निशांत सिंधु, अभिषेक पोरेल, रवि विश्नोई, रियान पराग शामिल हैं। इसके अलावा कप्तान श्रेयस अय्यर 29 सितम्बर को मुंबई से फ्लाइट द्वारा सीधा कानपुर आएंगे। वहीं दूसरे व तीसरे वनडे के लिए टीम में शामिल अर्शदीप सिंह 30 को दिल्ली से तथा तिलक वर्मा, हर्षित राणा एक अक्टूबर को फ्लाइट से कानपुर आयेंगे।
IND vs Pak : पाकिस्तान क्रिकेटर हारिस रऊफ पर ICC का एक्शन
सीतापुर में बेल्ट से पिटे BSA सस्पेंड
टीम दो चरणों में शहर आ रही
दोनों टीमें लखनऊ से दोपहर दो बजे बस द्वारा सड़क मार्ग से होते हुए होटल लैंडमार्क पहुचेंगी। भारतीय टीम दो चरणों में शहर आ रही है। चार दिवसीय सीरीज में शामिल चार खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ लखनऊ से शहर आएगी। जबकि, वनडे सीरीज में शामिल खिलाड़ी फ्लाइट के जरिये कानपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। टूर्नामेंट डायरेक्टर डा. संजय कपूर ने बताया कि आठ साल बाद होने जा रहे वनडे मैचों के लिए दोनों टीमें शनिवार को शहर पहुंच रही हैं। होटल में टीमों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया जायेगा। इसके बाद दोनों ही टीमें 28 से दो दिन अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगी। 28 को दोपहर एक बजे से भारतीय ए टीम तथा सायं पांच बजे से आस्ट्रेलिया ए टीम अभ्यास करेगी। वहीं 29 को पहले सत्र में आस्ट्रेलिया तथा दूसरे में इंडिया ए अपनी तैयारियों को पैनापन देगी।
अश्वनी कोहली और मनीष बने लोकल मैनेजर
वनडे सीरीज के लिए उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने अश्वनी कोहली को आस्ट्रेलिया ए और मनीष मेहरोत्रा को भारत ए टीम का लोकल मैनेजर बनाया है। उनका साथ आलोक गुप्ता और सौरभ निभाएंगे। इसके साथ ही स्टेडियम आपरेशंस की जिम्मेदारी अनुभवी संजय तिवारी और हास्पिटैलिटी मैनेजर संजीव सिंह को बनाया गया है। वहीं, मीडिया कमेटी मैनेजर के रूप में मो. तालिब खान रहेंगे।
डीएम बोले-त्योहार के साथ खेल महोत्सव
’30 अक्टूबर तक सडक की मरम्मत न हो तो दर्ज करें अफसर पर FIR’

