UTTAR PRADESH NEWS : अयोध्या में सरयू नदी से सीनियर दरोगा (SSI) अजय गौड़ का शव मिलने के बाद भाई एडीएम झांसी ने बस्ती में धरना शुरू कर दिया है।
ADM भाई अरुण कुमार ने आरोप लगाया कि यह प्लांड मर्डर है। पुलिस ने अपना काम ठीक से नहीं किया। पूरे थाने को सस्पेंड कर सीओ पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। दरोगा के भाई अरुण कुमार गौड़ एडीएम झांसी ने मोर्चा खोल दिया है. एसपी और डीआईजी पर गंभीर आरोप लगाते हुए एडीएम खुद अब धरने पर बैठ गए हैं. BASTI NEWS
Sonbhadra News : बाइक और ट्रक की जोरदार टक्कर, तीन लोगों की मौके पर मौत
अजय गौड़ के छोटे भाई अरुण गौड़ ने पीएम हाउस में अधिकारियों के सामने गंभीर आरोप लगाए हैं। सीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाई की मौत हो गई और सीओ कैसे बात करते रहे।? पूरी घटना की रिकार्डिंग भी है। बताया कि मैं झांसी में था और 5 तारीख को लापता भाई के बारे में 6 तारीख को पिता ने फोन पर बताया।
बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अजय गौड़ का शव रविवार को अयोध्या जिले की सीमा पर सरयू नदी में उतराता हुआ पाया गया। यह स्थान अयोध्या कोतवाली के तिहुरा मांझा से सटा इलाका है। स्थानीय मल्लाह मोहरी मांझी ने वर्दी पहने शव को नदी में उतराता देख जल पुलिस, अयोध्या को सूचना दी। वह ड्यूटी के दौरान 5 फरवरी की शाम को थाने से निकले इसके बाद उनका पता नहीं चला। आखिरी बार वह एक सीसीटीवी फुटेज में सफाईकर्मी के साथ बाइक पर जाते हुए नजर आए थे।
पत्नी ने आरोप लगाया कि पति के गायब होने की सूचना दूसरे दिन थाने पर फोन करने के बाद मिली। वह गुरुवार सुबह घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। रात में उनका फोन भी स्विच ऑफ मिला।
उधर, धरना की सूचना मिलते ही बस्ती डीएम भी मौके पर पहुंच गए। मृतक दरोगा अजय गौड़ बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने में तैनात थे। वह पत्नी और दो बच्चों के साथ बस्ती में ही रहते थे। वह मूल रूप से देवरिया कोतवाली क्षेत्र के मूड़ाडीह गांव के निवासी थे।
स्थानीय पुलिस की लापरवाही को लेकर अब मृतक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर उन्हें मनाने के लिए पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं. जबकि एडीएम का आरोप है कि उनके भाई की खोजबीन में ढिलाई बरती गई और लाश मिलने के बाद एसपी और डीआईजी अपने मृत दरोगा को देखने तक नहीं आए. उन्होंने मांग की है कि उनके भाई ने सुसाइड नहीं किया. बल्कि उनकी हत्या हुई है और इस मामले में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए.
डीएम को बताया तो वो रो पड़े
आरोप लगाया कि एसपी को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाय? कप्तान साहब को नींद कैसे आए गई? मैने अपने डीएम को बताया तो वो रो पड़े। मृतक दरोगा अरुण के छोटे भाई झांसी में एडीएम पद पर तैनात हैं। उधर, दरोगा की पत्नी ने कहा कि डीआईजी ने आश्वासन दिया है कि तहरीर दें। निष्पक्ष रुप से कार्रवाई की जाएगी। सीबीआई जांच की मांग पर उन्होंने पहले कानूनी कार्रवाई करवाने की बात कही है।
डीआईजी संजीव त्यागी ने बताया कि परिवार के मृतक दरोगा के परिजन रेंज ऑफिस में आए थे। उनसे मुलाकात कर उन्हें आश्वासन दिया गया है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पूरे पुलिस महकमा पीड़ित परिवार के साथ है।

