UTTAR PRADESH NEWS : PM नरेंद्र मोदी की अपील पर बरेली के अफसरों ने स्कॉर्ट में लगे वाहनों को हटा दिया है।
बरेली में डीएम अविनाश सिंह (DM Avinash Singh) ने सोमवार और शनिवार को नो-व्हीकल डे घोषित किया है। यानी अफसर दोनों दिन अपने वाहन का प्रयोग नहीं करेंगे। समाधान दिवस में जाने के लिए सभी जिलास्तरीय अधिकारी ई-बस का इस्तेमाल करेंगे। ‘No Vehicle Day’
PM लगातार दूसरे दिन बोले- सोने की खरीद टालें, तेल कम खाएं
Rahul Gandhi News : ‘ये उपदेश नहीं, ये नाकामी के सबूत’
PM मोदी बोले- ”एक साल तक सोना न खरीदें’
पश्चिम एशिया संकट को देखते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल, सोने और खाद्यान्न की खपत घटाने की अपील की थी। सोमवार को प्रधानमंत्री ने फिर इस अपील को दोहराया। बुधवार को जिलाधिकारी ने अपने स्कॉर्ट के दोनों वाहनों को हटा दिया। रोजाना आवास से कार्यालय पैदल आने का फैसला लिया। तय किया कि सप्ताह में दो दिन सोमवार और शनिवार को नो-व्हीकल डे मनाया जाएगा।

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन
डीएम अविनाश सिंह ने खुद इसकी शुरुआत की। वे अपने अर्दली, हमराही और सुरक्षा गार्डों के साथ आवास से कलेक्ट्रेट तक पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। Bareilly News
इस दिन अधिकारी सरकारी और निजी वाहन का इस्तेमाल नहीं करेंगे। कार्यालय या तो पैदल आएंगे या साइकिल का इस्तेमाल करेंगे। समाधान दिवस के दिन सभी अधिकारी एक ही ई-बस में संबंधित तहसील जाएंगे और वहां से उसी बस से लौटेंगे। तहसील व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ऑनलाइन होगी। इससे डीजल की खपत कम होगी।
डीएम ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन के सभी अधिकारी अब ईंधन बचाने के लिए अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगे। उनके इस कदम की चर्चा पूरे जनपद में हो रही है, जिसे राष्ट्रहित और जनहित में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
सिर्फ दफ्तर ही नहीं, बल्कि फील्ड विजिट के लिए भी नए नियम लागू किए गए हैं। अब तहसील दिवस, समाधान दिवस या चौपाल जैसे कार्यक्रमों में जाने के लिए अधिकारी अलग-अलग गाड़ियों से नहीं जाएंगे। इसके लिए सरकारी बस या ई-बैटरी संचालित वाहनों का सामूहिक रूप से इस्तेमाल किया जाएगा।
डीएम ने जनपद के सभी विभागों को कड़े निर्देश दिए हैं कि शासन की इस मंशा का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए।

