KANPUR NEWS: जनगणना-2027 के तहत स्वगणना अभियान को तेज करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने कहा कि सभी अधिकारी जनभागीदारी बढ़ाने पर फोकस करें और अधिक से अधिक लोगों को स्वगणना के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनगणना वैधानिक ड्यूटी है और इसमें लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं की जाएगी।
महंगाई का ट्रिपल अटैक! पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगे, CNG भी हुई महंगी
सरसैयाघाट स्थित नवीन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त 15 चार्ज अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में चौपालों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाए, जबकि शहरी क्षेत्रों में अपार्टमेंट, कार्यालय, मेट्रो स्टेशन, रोडवेज बस अड्डों तथा अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर विशेष अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वगणना करने में मुश्किल से पांच मिनट का समय लगता है और इससे नागरिकों तथा प्रगणकों दोनों का बहुमूल्य समय बचेगा।
जिलाधिकारी (DM Jitendra Pratap Singh) ने निर्देशित किया कि शनिवार और रविवार को विशेष अभियान दिवस के रूप में चलाया जाए। व्यापार संघों, ग्राम प्रधानों, पार्षदों, उद्यमियों, रोटरी क्लब तथा अन्य सामाजिक संगठनों को अभियान से जोड़ा जाए। उन्होंने यह भी कहा कि सभी सरकारी कार्मिक अनिवार्य रूप से स्वगणना करें और अपने आसपास के लोगों को भी प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि नागरिक 21 मई तक https://se.census.gov.in� पोर्टल पर स्वयं अपनी गणना कर सकते हैं। इसके बाद 22 मई से 20 जून तक प्रगणक घर-घर जाकर मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य करेंगे।
NEET EXAM की नई तारीख का ऐलान, 21 जून को होगा पेपर
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन, एडीएम वित्त एवं राजस्व विवेक चतुर्वेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम सदर अनुभव सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

