BIG NEWS: CJI सूर्यकांत के कॉकरोच वाले बयान के विरोध में बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के एक्स अकाउंट पर गुरुवार को रोक लगा दी गई है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस रोक की जानकारी दी। इससे पहले X पर 12 बजे तक पार्टी के करीब 1 लाख 93 हजार फॉलोअर्स थे। BIG NEWS
Rahul Gandhi : ‘आर्थिक तूफान सिर पर है, हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे’
CJP के सिर्फ X और इंस्टाग्राम पर ही अकाउंट हैं। इसका इंस्टाग्राम अकाउंट एक्टिव है। इस पर गुरुवार दोपहर एक बजे तक सवा करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए हैं। देश के दो सबसे बड़े राजनीतिक दलों से तुलना करें तो इंस्टाग्राम पर भाजपा के 87 लाख और कांग्रेस के 1.33 करोड़ फॉलोअर्स हैं।
अभिजीत ने पार्टी का लोगो भी जारी किया
कॉकरोच जनता पार्टी का नारा है- ‘सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी।’ इसका लोगो भी बनाया गया था।
15 मई को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि CJI सूर्यकांत ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। CJI ने एक दिन बाद ही कहा कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा। इसी के बाद यह पार्टी बनाई गई थी।
पार्टी की सदस्यता के लिए योग्यताएं
पहली- बेरोजगारी।
दूसरी- आलसी होना यानी डले रहो, पड़े रहो।
तीसरी- ऑनलाइन रहने की लत।
चौथी- प्रोफेशनली भड़ास निकालने की क्षमता।
मैनिफेस्टो जारी, 5 वादे
अगर CJP यानी कॉकरोच जनता पार्टी सरकार में आती है तो रिटायरमेंट के बाद किसी भी CJI को राज्यसभा जाने का रिवॉर्ड नहीं मिलेगा।
अंबानी और अडाणी के सभी मीडिया संस्थानों के लाइसेंस रद्द किए जाएंगे, ताकि वास्तव में स्वतंत्र मीडिया को जगह मिल सके। गोदी मीडिया एंकरों के बैंक अकाउंट्स की जांच कराई जाएगी।
न्यूनतम वेतन, ओवरटाइम और पे स्लिप में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई
अगर कोई विधायक या सांसद दलबदल कर दूसरी पार्टी में जाता है तो उसके चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जाएगी। उसे अगले 20 साल तक किसी भी पब्लिक ऑफिस में पद नहीं दिया जाएगा।
अगर कोई वैध वोट डिलीट किया जाएगा, तो मुख्य चुनाव आयुक्त को UAPA में गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि किसी के वोटिंग का अधिकार छीनना आतंकवाद से कम नहीं।
महिलाओं के लिए 50% का आरक्षण होगा, न कि 33%. इसके लिए सांसदों की संख्या भी नहीं बढ़ाई जाएगी। कैबिनेट में भी महिलाओं के लिए 50% आरक्षण होगा।

