VARANASI NEWS : 2010 बैच के पीसीएस (UP PCS) अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने वाराणसी में ADM CITY का पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह KANPUR में एडीएम CITY पद पर तैनात थे।
गुरूवार को उन्होंने जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विधिवत कार्यभार संभाला। VARANASI NEWS
वाराणसी पहुंचकर डॉक्टर राजेश कुमार ने शहर के कोतवाल बाबा काल भैरव (Baba Kaal Bhairav) का दर्शन किया और बाबा श्री काशी विश्वनाथ (Shri Kashi Vishwanath) का आशीर्वाद लिया। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर पद भार ग्रहण किया।
कानपुर रेड जोन में, पारा 44°C, भीषण लू चलेगी, सामान्य से 3.7 डिग्री ज्यादा
Rahul Gandhi : ‘आर्थिक तूफान सिर पर है, हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे’
डॉक्टर राजेश कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप पारदर्शी और प्रभावी प्रशासन देना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुनवाई, कार्यालयी कार्यप्रणाली में सुधार और कानून-व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना उनकी जिम्मेदारी होगी। साथ ही विभागीय कार्यों में जवाबदेही तय करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन को गति दी जाएगी।

