KANPUR NEWS : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) बिल्हौर में ‘वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स’ (WHP) संस्था द्वारा ब्लॉक लेवल पर ToT (ट्रेनिंग ऑफ़ ट्रेनर्स) का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया।
इस ट्रेनिंग सेशन की अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह राजपूत सर की उपस्थिति में ब्लॉक लेवल टी ओ टी में बच्चों में होने वाली टी बी के लक्षण और उपचार के बारे में बताया गया, जिसमें BCPM सीमा जी और NTEP स्टाफ STS अजीत मिश्रा, टीबीएचवी मनोज जी भी शामिल हुए।
अफसरों ने सिखाया घर पर कैसे करें मिलावट की पहचान
साथ ही, ब्लॉक के मेडिकल ऑफिसर्स, आरबीएसके MO, सी एच हो, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर और आशा संगिनियों ने भी इसमें हिस्सा लिया। इस प्रशिक्षण के दौरान, वर्ल्ड हेल्थ पार्टनर्स के जिला कार्यक्रम समन्वयक आनंद जी ने प्रतिभागियों को बच्चों में होने वाली TB (पीडियाट्रिक TB), के बारे में जानकारी दी और ‘प्रिजम्पटिव पीडियाट्रिक TB रेफरल QR कोड के बारे में जानकारी दी।
Meta News : Meta पर अमेरिकी कोर्ट ने 9030 करोड़ का जुर्माना लगाया
सभी प्रतिभागियों से अनुरोध किया गया कि वे AAM लेवल पर आशा संगिनियों और AWW सुपरवाइजर को QR कोड रेफरल करें, ताकि बच्चों में संभावित TB (प्रिजम्पटिव पीडियाट्रिक TB) के मामलों को समय पर रेफर किया जा सके और सही समय पर उपचार दिया जा सके। सभी प्रतिभागियों से यह भी कहा गया कि वे TB के लक्षणों वाले बच्चों को आगे की जांच के लिए सी एच सी पतारा में रेफर करने की प्रक्रिया को अधिकतम स्तर तक सुनिश्चित करें.

