KANPUR UP T20 MATCH : ग्रीनपार्क स्टेडियम एक बार फिर क्रिकेट के रोमांच से सराबोर होने जा रहा है। आगामी 28 अगस्त से छह सितंबर तक यहां यूपी टी-20 लीग के प्लेऑफ मुकाबले खेले जाएंगे। खास बात यह है कि छात्राएं महज 49 रुपये में मैच देख सकेंगी। KANPUR UP T20 MATCH
KANPUR NEWS : स्टंटबाज बाइकर्स पर चलेगा अभियान
टिकटों की बिक्री शुक्रवार शाम से शुरू हो गई। लीग के चेयरमैन डॉ. संजय कपूर ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 11 दिनों में ग्रीनपार्क में कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग का आगाज 28 अगस्त की शाम होगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक दर्शकों को स्टेडियम तक लाने के लिए टिकट दरें भी किफायती रखी गई हैं। टिकटों की ऑनलाइन बिक्री की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
49 से 349 रुपये तक टिकट-
ग्रीनपार्क में विभिन्न स्टैंड के लिए टिकट दरें निर्धारित की गई हैं। यूपी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के चैयरमैन डॉ संजय कपूर ने बताया कि बी गर्ल स्टैंड का टिकट 49 रुपये रखा गया है। बी जनरल, सी स्टॉल और ई पब्लिक स्टैंड के टिकट 99 रुपये, सी बालकनी का 149 रुपये तथा ए ग्राउंड पवेलियन और पवेलियन ग्राउंड के टिकट 200 रुपये के होंगे। डी चेयर का टिकट 249 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं न्यू प्लेयर्स पवेलियन सेकेंड फ्लोर, ए बालकनी, पवेलियन बालकनी और वीआईपी पवेलियन के टिकट 349 रुपये में मिलेंगे।
KANPUR NEWS : मंडलायुक्त की कोर्ट ने 16 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला
हर मैच में दर्शकों को मिलेंगे 100 पुरस्कार-
लीग के दौरान दर्शकों के लिए प्रतिदिन करीब 100 पुरस्कार रखे जाएंगे। ‘कैच ऑफ द मैच’ में छक्के की गेंद पकड़ने वाले दर्शक को 5100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा भी दर्शकों के लिए कई आकर्षक पुरस्कार होंगे। डॉ. संजय कपूर ने कहा कि लीग का उद्देश्य अधिक से अधिक दर्शकों को स्टेडियम तक लाना और उन्हें क्रिकेट के साथ मनोरंजन का शानदार अनुभव देना है।

