Uttar Pradesh News : लखनऊ में स्वाइन फ्लू (Swine flu) का असर बढ़ता दिख रहा है। बलरामपुर अस्पताल में गुरुवार को संक्रमित महिला की मौत के एक दिन बाद शुक्रवार को 2 और मरीजों में H1N1 की पुष्टि हुई।
शत्रु संपत्ति पर खड़े किए चार पिलर ध्वस्त, दो के खिलाफ एफआईआर के लिए तहरीर
दोनों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसके बाद सरकार ने प्रदेश के सभी 75 जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। Lucknow News
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रदेश में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। खासकर दिल्ली-NCR से जुड़े जिलों में मरीज तेजी से बढ़े हैं।
उन्होंने सभी संक्रमित मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री चेक करने के निर्देश दिए हैं। संक्रमित मरीजों को जरूरत के अनुसार होम आइसोलेशन की सलाह दी जाएगी। डिप्टी सीएम ने स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि दोनों मरीजों की RT-PCR जांच में H1N1 वायरस की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों का इलाज वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. आनंद की निगरानी में चल रहा है। फिलहाल दोनों की हालत स्थिर है। swine flu cases
बलरामपुर अस्पताल की आइसोलेशन वार्ड बिल्डिंग को स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। लगातार नए मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
75 जिलों के डीएम को अलर्ट रहने के निर्देश
प्रदेश में स्वाइन फ्लू की स्थिति को देखते हुए योगी सरकार ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग और सभी 75 जिलों के DM को लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से स्वाइन फ्लू के मामलों की नियमित समीक्षा करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा है।
मुख्यमंत्री ने अस्पतालों में मरीजों के इलाज की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। आइसोलेशन वार्ड, जरूरी दवाएं, जांच किट और अन्य चिकित्सा सुविधाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

