CJP Abhijit Deepke Satire TWEET : कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके (CJP Abhijit Deepke) शनिवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट पहुंचे थे।
बालाघाट में संक्रमण से बच्चों की मौत के बाद अभिजीत दीपके बालाघाट पहुंचे थे। हालांकि उनकी कार को कुछ यूट्यूब पत्रकारों ने घेर लिया और उनसे सवाल किया कि आप लाशों पर राजनीति करने आए हैं। इसके बाद अभिजीत दीपके ने तंज कसते हुए कहा कि मैं मध्य प्रदेश के राजभवन जाऊंगा और मुख्यमंत्री के तौर पर अपना इस्तीफा सौंपूंगा।अभिजीत दीपके ने तंज करते हुए एक मजाकिया अंदाज में इस्तीफे वाला पत्र साझा किया है।

