UP IAS-PCS Transfer : उत्तर प्रदेश में आईएएस (IAS Transfer) और पीसीएस अधिकारियों (PCS officers Transfer) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। यहां 14 IAS और 34 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की लिस्ट भी सामने आ गई है।
किन IAS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर?
जिन IAS अधिकारियों का ट्रांसफर हुआ है, उसमें सुमित राजेश महाजन, डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा, राहुल सिंह, अभिषेक कुमार, योगानन्द पांडे, साहब सिंह, डॉक्टर विश्राम, देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, आनंद कुमार शुक्ला, वैभव मिश्रा, अशोक कुमार कनौजिया, अरुण कुमार, प्रदीप कुमार यादव और नेहा शर्मा शामिल हैं।
यूपी सरकार ने रविवार आधी रात 14 IAS और 34 PCS अफसरों के तबादले कर दिए। सहारनपुर, लखीमपुर खीरी और अंबेडकरनगर के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) को बदला गया है। बिरहा लोकगीत गाने वाले विंध्याचल मंडल के अपर आयुक्त डॉ. विश्राम को राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है।

PCS officers Transfer
PCS जंग बहादुर यादव: संयुक्त आयुक्त (प्रशासन), कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास बने
PCS विश्वभूषण मिश्रा: उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बने
PCS संजय कुमार पाण्डेय: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), गौतमबुद्धनगर बने
PCS अमित कुमार-2: प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बने
PCS मंगलेश दुबे: उपसंचालक चकबंदी, प्रयागराज बने
PCS विनीत उपाध्याय: प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ बने
PCS राम शंकर: उपायुक्त (प्रशासन), कार्यालय आयुक्त खाद्य एवं रसद बने
PCS दिग्विजय प्रताप सिंह: उपनिदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद बने
PCS संगम लाल: अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति), मिर्जापुर बने
PCS योगेंद्र सिंह: उपनिदेशक (प्रशासन), रेशम निदेशालय बने
PCS बरखा सिंह: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी बनी
PCS पंकज प्रकाश राठौड़: अपर जिलाधिकारी FR देवरिया बने
PCS दीपक कुमार पाल: नगर मैजिस्ट्रेट, मुजफ्फरनगर बने
PCS रेणु: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, गाज़ियाबाद बनी
PCS अजय आनंद वर्मा: उपजिलाधिकारी, आजमगढ़ बने
PCS रेणु मिश्रा: उपजिलाधिकारी, फ़र्रुखाबाद बनी
PCS प्रदीप कुमार सिंह: उपजिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर बने
PCS दिव्या सिकरवार: उपजिलाधिकारी, औरैया बनी
PCS प्रद्युम्न कुमार: उपजिलाधिकारी, बस्ती बने
PCS वंदना त्रिवेदी: उपनिदेशक, डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनी
PCS अरुण कुमार: अपर जिलाधिकारी FR बहराइच बने
PCS मानवेंद्र सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बदायूं बने
PCS राजीव कुमार राय: अपर जिलाधिकारी FR बागपत बने
PCS अजय नारायण सिंह: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), एटा बने
PCS प्रशांत कुमार: अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), आगरा बने
PCS प्रियंका सिंह: अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मथुरा बनी
PCS अभय कुमार पाण्डेय: जिलाधिकारी अपर FR कासगंज बने
PCS सुखलाल प्रसाद वर्मा: जिलाधिकारी अपर (नजूल), प्रयागराज बने
PCS शत्रुहन पाठक: जिलाधिकारी अपर (न्यायिक), जालौन बने
PCS देवेंद्र प्रताप सिंह-2: सचिव, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण बने
PCS विजेता: मुख्य राजस्व अधिकारी, मिर्जापुर एवं उपसंचालक चकबंदी, मिर्जापुर बनी
PCS शुभी गुप्ता: सहायक निदेशक, डॉ राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनी
PCS अशोक कुमार: उपजिलाधिकारी, हापुड बने
PCS शुभेन्दु शेखर सिंह: विशेष कार्याधिकारी, यूपीडा UPEIDA बने

