UTTAR PRADESH NEWS : कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे (Kanpur-Lucknow Expressway) की सड़क धंसने के बाद NHAI ने एक्सप्रेस-वे बनाने वाली कंपनी PNC इंफ्राटेक पर 3 साल की रोक लगा दी गई है।
कंपनी अगले 3 साल तक NHAI की परियोजनाओं की बोली में हिस्सा नहीं ले सकेगी।

इससे पहले NHAI ने एक्सप्रेस-वे पर टोल वसूली रोक दी थी। NHAI ने कहा था कि सड़क पूरी तरह ठीक होने तक टोल नहीं लिया जाएगा। NHAI ने कंपनी को नॉन-परफॉर्मर भी घोषित किया था।
63 किमी लंबा एक्सप्रेस-वे 4,700 करोड़ रुपए की लागत से बना है। इसका उद्घाटन 13 जुलाई, 2026 को हुआ था। एक्सप्रेस-वे का निर्माण आगरा की कंपनी PNC इंफ्राटेक ने किया है। कंपनी के मालिक भाजपा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन के भाई प्रदीप जैन हैं।

