Kanpur Administration News : ADM CITY सौरभ सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के विभिन्न पटलों का जायजा लिया और अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर कार्यों की जानकारी ली।
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह का पढें कैसा रहा कानपुर कार्यकाल
यूपी में देर रात 34 आईएएस के तबादले
ADM City Saurabh Singh ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण उनकी प्राथमिकता होगी। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के साथ ही शहर से जुड़े विभिन्न विषयों पर संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य किया जाएगा। वैसे एडीएम सिटी की सबसे बडी चुनौती आईजीआरएस रैंक में सुधार को लेकर होगी। खराब रैंक ने पूर्व डीएम और पूर्व एडीएम सिटी को सिर्फ हताश ही रखा था।
सौरभ सिंह 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा में उनकी पहली तैनाती उप जिलाधिकारी देवरिया के पद पर हुई। करीब साढ़े 3 वर्ष देवरिया में सेवा देने के बाद वह शाहजहांपुर और लखनऊ सदर में उप जिलाधिकारी रहे। वर्ष 2025 में उन्हें मथुरा में अपर नगर आयुक्त के पद पर तैनाती मिली। इसके बाद शासन ने उन्हें अपर जिलाधिकारी नगर, कानपुर नगर के पद पर तैनात किया है।

