KANPUR NEWS : रेडक्रॉस सोसायटी एवं क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग, कानपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज ग्रीन पार्क स्टेडियम में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर (DM Mahendra Singh Tanwar) ने शिविर में रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त कई जिंदगियों को बचाने में सहायक बन सकता है। आकस्मिक परिस्थितियों, गंभीर बीमारी अथवा उपचार के दौरान किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने स्वस्थ एवं सक्षम लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की।
उन्होंने बताया कि शिविर में 50 यूनिट रक्तदान का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। रक्तदाताओं एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। जिलाधिकारी ने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों, स्वयंसेवकों तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद की सहायता के साथ समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को भी मजबूत करता है। रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता और सहभागिता बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि गत दिवस आईआईटी कानपुर में भी लगभग 250 यूनिट रक्तदान किया गया शिविर में 33 लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर CDO अभिनव जे. जैन, CMO डॉ. हरि दत्त नेमी, रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारी एवं सदस्य, स्वयंसेवक, क्षेत्रीय क्रीड़ा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

