Ashwin Month 2026 : वर्ष 2026 में उत्तर भारत की पूर्णिमांत परंपरा के अनुसार आश्विन मास का प्रारंभ 27 सितंबर 2026 को हुआ है और इसका समापन 26 अक्टूबर 2026 को होगा। इस महीने में पितृ पक्ष और शारदीय नवरात्र समेत कई खास पर्व मनाए जाते हैं। Ashwin Month 2026
ऐसे में आप विशेष उपायों (Ashwin Month 2026 Upay) के द्वारा जीवन के दुखों को दूर कर सकते हैं। इस लेख में दिए उपायों को करने से जातक का जीवन खुशहाल होता है।
मोक्ष की प्राप्ति
पितृ पक्ष को पूर्वजों को प्रसन्न करने के लिए उत्तम माना जाता है। श्राद्ध में प्रत्येक दिन पीपल के पेड़ की पूजा-अर्चना करें और दूध, अक्षत एवं काले तिल अर्पित करें। इस दौरान हाथ जोड़कर पितरों को मोक्ष की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। इस टोटके के जरिए पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है और जातक को उनका (पितृ) आशीर्वाद प्राप्त होता है।
जल्द बनेंगे विवाह के योग
अगर आप शादी में किसी तरह की रुकावट का सामना कर रहे हैं, तो शारदीय नवरात्र में रोजाना विधिपूर्वक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना करें और फल, मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। साथ ही शीघ्र विवाह की कामना करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और मां दुर्गा (Maa Durga Blessings) की कृपा प्राप्त होती है.
धन संबंधी परेशानी होगी दूर
इसके अलावा धन संबंधी की परेशानी को दूर करने के लिए शारदीय नवरात्र में फिटकरी का किया गया उपाय जातक के लिए बहुत फलदायी साबित होता है। नवरात्र में फिटकरी को लाल कपड़े में बांधकर घर के मेन गेट पर लटका दें। इस टोटके को करने से आर्थिक तंगी से दूर होती है और धन लाभ के योग बनते हैं।
जीवन होगा खुशहाल
इसके अलावा पितृ पक्ष में पितरों का विधिपूर्वक तर्पण करें। इसके बाद क्षमता अनुसार गरीब लोगों में अन्न, धन, वस्त्र, काले तिल, जल और दही का दान करें। पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए पिंडदान करें। साथ ही कुत्ते, कौवे और पितरों के लिए भोग निकालें। इस उपाय को करने से पितरों की कृपा से जातक का जीवन खुशहाल होता है।

