BREAKING NEWS : NEPAL में बाढ़ से तबाही मची है। इसका असर यूपी पर भी पड़ेगा। CMYOGI ने नेपाल सीमा से सटे Maharajganj और Kushinagar को HIGH ALERT किया है। बैराज से सभी 36 गेट खोल दिए जाने से गंडक नदी का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है। रात तक दोनों जिलों में बाढ़ आने का खतरा है।
Nepal News : नेपाल में तिब्बत के भूकंप से बाढ़, 31 की मौत
दोनों जिलों के DM और SP समेत अन्य अधिकारी फील्ड में उतर गए हैं। सायरन बजाकर गांव वालों को सचेत किया जा रहा है। पुलिसवाले भी लोगों को नदी किनारे न जाने और घर से कीमती चीजों को समेटने के लिए कह रहे हैं।
महरागंज में सोहगीबरवा, शिकारपुर, भोथहा गांव में बाढ़ का खतरा है। तीनों गांव की आबादी करीब 15 हजार है। डीएम ने हेल्पलाइन 05523-222162, 9628819145, 9621333537 जारी की है। कुशीनगर में लगभग 50 हजार की आबादी प्रभावित हो सकती है।
इधर, बहराइच में नेपाल की ओर से तेज बहाव में बहकर 5 जंगली हाथी घाघरा बैराज पहुंच गए। झुंड में 3 बच्चे भी हैं।

