CSJMU KANPUR NEWS: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक की प्रेरणा और मार्गदर्शन में दीन दयाल उपाध्याय ज्योतिष, वास्तु और कर्मकाण्ड परामर्श केंद्र का शुभारंभ हुआ।
BIG NEWS : CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा
दीन दयाल शोध केंद्र में बने इस केंद्र का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक, वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य डॉ वंदना पाठक, प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधांशु पाण्डिया, कुलसचिव राकेश कुमार मिश्र और दीनदयाल शोध केंद्र के निदेशक प्रोफेसर दिग्विजय शर्मा ने किया।
इस अवसर पर प्रोफेसर दिग्विजय शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि ज्ञान ऐसा होना चाहिए जिससे समाज का कल्याण हो। कार्यक्रम में कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने कहाकि ज्योतिष वेदों का नेत्र है। प्राचीन ज्ञान की इस परंपरा से पूरी सृष्टि का, समग्र मानवता का कल्याण संभव है। उन्होने कहाकि इस परामर्श केंद्र को उचाइंयों तक पहुंचाने के लिए जरूरी है कि समय पर, सही, सटीक और उचित परामर्श लोगों को दिया जाए ताकि इसकी लोकप्रियता बढ़े और यह केंद्र उत्तरोत्तर विकास करे। आमजन को इसका लाभ मिले।
वरिष्ठ आयुर्वदाचार्य डॉ वंदना पाठक ने कहाकि…
बीमारियों की पहचान और उपचार में ज्योतिष की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होने कहा कि कई बार तमाम इलाज के बाद भी जब मरीज ठीक नहीं होते तो ज्योतिषीय उपायों से उन्हे न केवल ठीक होने में मदद मिलती है बल्कि मानसिक रूप से भी ठीक होने में मदद मिलती है। प्रति कुलपति प्रोफेसर सुधांशु पाण्डिया ने कहा कि परामर्श केंद्र को एआई से जोड़ना चाहिए ताकि कम समय में उचित परामर्श दिया जा सके। इसका प्रचार प्रसार होना चाहिए।
कुलसचिव राकेश कुमार ने कहा कि…
इस केंद्र के खुलने से विश्वविद्यालय परिवार के साथ आम जनमानस को भी लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन डॉ मानस उपाध्याय ने किया। इस मौके पर दीनदयाल शोध केंद्र के सभी शिक्षक, छात्रों के साथ हेल्थ साइंस विभाग के निदेशक प्रोफेसर मुनीश रस्तोगी, हरीष जी भी मौजूद रहे।

