एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश
ARTI PANDEY , Chandigarh
चंडीगढ़, हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से 14 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।अम्बाला नगर निगम के आयुक्त जयवीर सिंह आर्य को सोनीपत का अतिरिक्त उपायुक्त और सचिव, आरटीए, सोनीपत लगाया गया है।
- हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी के सचिव राम कुमार सिंह को अम्बाला नगर निगम का आयुक्त लगाया गया है
- सोनीपत के अतिरिक्त उपायुक्त और सचिव, आरटीए, सोनीपत मनदीप कौर को सोनीपत जिला परिषद् का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए का सीईओ नियुक्त किया है।
- शाहबाद के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं अतिरिक्त कलैक्टर सतबीर सिंह कुुंडू को कैथल का अतिरिक्त उपायुक्त और कैथल आरटीए का सचिव लगाया गया है।
- शाहबाद सहकारी चीनी मिल के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार -। को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा उपमण्डल अधिकारी नागरिक एवं अतिरिक्त कलैक्टर नियुक्त किया है।
- गोहाना सहकारी चीनी मिल की प्रबंध निदेशक सुभीता ढाका को फरीदाबाद एनआईटी, नगर निगम का संयुक्त आयुक्त लगाया गया है।
- भिवानी के नगराधीश महेश कुमार और हरियाणा विमुक्त घुमन्तु जाति विकास बोर्ड, चण्डीगढ़ के सदस्य सचिव महेश कुमार को गोहाना की सहकारी चीनी मिल का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।
- हरियाणा रियल इस्टेट रेगुलेटरी अथोरिटी, गुरुग्राम के सचिव विरेन्द्र चौधरी को हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड, भिवानी का सचिव लगाया गया है।
- फरीदाबाद एनआईटी नगर निगम के संयुक्त आयुक्त संदीप अग्रवाल को पानीपत के सहकारी चीनी का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।विकास एवं पंचायत विभाग के संयुक्त निदेशक प्रशासन और हिसार मण्डलायुक्त कार्यालय के ओएसडी सुमित कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा सिरसा का नगराधीश लगाया गया है।
- करनाल के हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की सम्पदा अधिकारी और कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल की संयुक्त निदेशक प्रशासन अनुपम्पा मलिक को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा करनाल का नगराधीश नियुक्त किया है।
- अम्बाला जिला परिषद् की मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए की सीईओ अदित्ति को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा नारायाणगढ़ का उपमंडल अधिकारी नागरिक लगाया गया है।
- नारनौल जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए के सीईओ वकील अहमद को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा महेन्द्रगढ़ का नगराधीश लगाया गया है।
- भिवानी जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और डीआरडीए के सीईओ रविन्द्र कुमार को अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा तोशाम का उपमंडल अधिकारी नागरिक लगाया गया है।

