HEALTH : काले अंगूर में ग्लूकोज, मैग्नीशियम और साइट्रिक एसिड जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मददगार साबित होते हैं, जो ना सिर्फ देखने और खाने में अच्छे लगते हैं बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
काले अंगूर (black grapes) में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट हार्ट अटैक, रक्त का थक्का जमने जैसी समस्याओं से बचाता है। दिल की बीमारियों से लड़ने में काला अंगूर बहुत फायदेमंद होता है। ये अंगूर कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखता है। मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो अंगूर आपके लिए बेस्ट डाइट है। काला अंगूर हर लिहाज से सेहत के लिए फायदेमंद है तो चलिए हम आपको अंगूर से मिलने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।
याददाश्त बढ़ाता है अंगूर…
काले अंगूर (black grapes) का इस्तेमाल करने से याददाश्त मजबूत रहती है। आप भी अपनी याददाश्त को स्ट्रॉग बनाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में काले अंगूर को शामिल करें। ये आपकी याद्दाश्त को बढ़ाएंगे और दिमागी गतविधियों में भी सुधार करेंगे।
खून में इंसुलिन बढ़ाता है…
डायबिटीज रोगियों के लिए ये अंगूर फायदेमंद है। काले अंगूर (black grapes) में रेसवर्टाल नाम का पदार्थ होता है जो खून में इंसुलिन बढ़ाता है, जिससे शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रखता है…
काले अंगूर (black grapes) के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। काले अंगूरों में साइटोकेमिकल्स मौजूद रहता है जो दिल की सेहत का ख्याल रखता है।
बालों के लिए बेस्ट है…
अगर बालों में डैंड्रफ हैं, बाल सफेद हैं या फिर बाल गिरते बहुत हैं तो काले अंगूर (black grapes) का सेवन करें। काले अंगूर में विटामिन ई पाया जाता है जो बालों की सेहत के लिए अच्छा है।
वजन को कंट्रोल रखता है…
बढ़ते वेट से परेशान हैं तो काले अंगूर (black grapes) का सेवन करें। इनमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं जो शरीर से खराब टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं।

