HEALTH: स्वस्थ रहने के लिए पानी बहुत जरूरी चीज है क्योंकि शरीर का एक तिहाई हिस्सा पानी से बना है। इसकी कमी होने पर शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याएं घेर लेती हैं। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर के विषैले पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं और रोगों से बचा जा सकता है। HEALTH
यह जरूरी नहीं है कि पानी की पूर्ति के लिए दिन केवल इसे ही पीना है। आप इसकी पूर्ति के लिए फलों, सब्जियों और जूस का भी सेवन कर सकते हैं। जिससे शरीर को अन्य पोषक तत्व मिनरल्स और विटामिन्स भी मिलते हैं और शरीर हेल्दी बना रहता है।
आइए जानिए शरीर में पानी की पूर्ति के लिए किन-किन फलों को खाना चाहिए।
स्ट्रॉबेरी
इसमें भी पानी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसे खाने से भी शरीर में पानी की कमी नहीं रहती। इसके अलावा इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉलिक एसिड, फास्फोरस, पोटैशियम और फाइबर आदि पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से पेट भरा-भरा रहता है। यह उम्र बढ़ने के प्रभाव को रोकती है और हृदय स्वस्थ रखने में मदद करती है।
अनानास
अनानस पानी के लिए बहुत अच्छा फल है। इसका जूस पीने से शरीर में विषैले पदार्थ बाहर निकलते है और यह शरीर हाइड्रेट करने में मदद करता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
खरबूजा
खरबूजा गर्मियों का मौसमी फल है। यह भी पानी का अच्छा स्त्रोत है। गर्मियों में पसीने के कारण शरीर पोटेशियम बाहर निकल जाता है। जिसकी पूर्ति के लिए आप खरबूजे का सेवन कर सकते हैं क्योंकि इसमें पोटेशियम काफी मात्रा में होता है। खरबूजा स्किन प्रॉब्लम से लेकर कैंसर जैसे घातक रोग को खत्म करने में मदद करता है।
आडू
आडू में लगभग 88 प्रतिशत पानी मौजूद है। इसे खाने से भी निर्जलीकरण की समस्या दूर होती है। आडू में फाइबर, पोटेशियम, फोलेट, आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस आदि तत्व होते हैं। इसे खाने से मोटापा, हृदय रोग, डायबिटीज आदि बीमारियां दूर रहती है।
तरबूज
तरबूज में लगभग 92 प्रतिशत पानी होता है। इसके अलावा इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्निशियम आदि पाए जाते है। गर्मियों में इसे खाने से शरीर हाइड्रेट रहता है और निर्जलीकरण का समस्या से राहत मिलती है। इससे शरीर फिट और स्वस्थ रहता है।

