HEALTH NEWS : लोगों को ऑयली फूड्स (oily foods) और स्वीट डिशेज (sweet dishes) खाने का शौक काफी ज्यादा है एक बार वजन बढ़ जाता है तो इसे कम करना बेहद मुश्किल हो जाता है. HEALTH NEWS
अब हर किसी के पास इतना वक्त नहीं होता कि वो डेली के काम से फुर्सत निकालकर जिम का रुख करे, और न ही हर किसी को ऐसे डाइट एक्सपर्ट मिलते है जो हर वक्त सही भोजन के बारे में बताए. अब अगर आपको आसानी से वजन कम करना है तो खास ड्रिंक से वजन कम कर सकते हैं.
अजवाइन से कम करें वजन
वजन (Weight) कम करने के लिए अजवाइन (Celery) को एक कारगर उपाय बताया जाता है. ये आयुर्वेदिक और औषधीय गुणों से भरपूर है. अजवाइन का पानी पीने से पेट और कमर की चर्बी कम की जा सकती है. आइए जानते हैं कि इस मसाले का इस्तेमाल किस तरह करना है.
कैसे करें अजवाइन के पानी का इस्तेमाल
अगर आप हर सुबह बिना कुछ खाए अजवाइन का पानी पिएंगे तो इससे वजन तेजी से कम करने में मदद मिलेगी और बेली फैट भी कम हो जाएगा.
अगर आप रात के वक्त अजवाइन को पानी में भिगोना भूल दाएं तो सबुह के वक्त एक ग्लास पानी में एक चम्मच अजवाइन मिलाकर बर्तन में उबाल लें. अब इसमें तुलसी के 5-6 पत्ते मिलाएं और उबालते रहें. आखिर में गैस बंद कर दें और गुनगुना होने पर छानकर पी जाएं.
अजवाइन के पानी को हल्का गर्म करके भी पिया जा सकता है, अगर आप थोड़ा बेहतर रिजल्ट चाहते हैं तो अपनी डेली डाइट में अजवाइन की मात्रा को बढ़ा दें.
वेट लूज करने के लिए आप 25 ग्राम अजवाइन को एक गिलास पानी में पूरी रात के लिए भिगोने के लिए छोड़ दें. और अगली सुबह को खाली पेट खा जाएं.
अगर एक महीने तक आप इस तरह अजवाइन का पानी पिएंगे तो आप अपने शरीर पर आने वाले फर्क को खुद पहचान पाएंगे.

