पत्नी ने #WhatsApp चैट से रोका तो…..
एक पति को जब पत्नी ने #WhatsApp चैट करने से रोका तो उसने सुसाइड करके जान दे दी. पति अपनी एक महिला मित्र से चैटिंग किया करता था. उसके सुसाइड करने के बाद महिला मित्र ने भी एसिड पीकर जान दे दी.
कर ली आत्महत्या
- पुलिस ने कहा है कि शिव कुमार (27) की पत्नी ने चैटिंग को लेकर उसे काफी भला-बुरा कहा और घर के बुजुर्गों से शिकायत की चेतावनी दी.
- शिवकुमार अपनी महिला मित्र के साथ चैटिंग करता था.
- महिला मित्र उसकी बचपन की दोस्त थी.शिव कुमार पत्नी के तानों से पहले से ही परेशान था और शनिवार को उसकी पत्नी उसे पड़ोसी के घर ले गई, जिससे वे ऐसा नहीं करने के लिए उसे समझा सकें.
- इसके बाद शिव कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
- शिव कुमार की मौत की खबर पाकर सदमे में आई महिला मित्र ने शनिवार को ही एसिड पी लिया.
- महिला मित्र को गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने रविवार को दम तोड़ दिया.
- सिकंदराबाद के मारेडपल्ली में यह हादसा हुआ.
- पुलिस ने कहा कि पेशे से इलेक्ट्रिशियन शिव कुमार की शादी पिछले महीने ही हुई थी.
- वह शादी के बाद भी अपने वेनेला के साथ फोन के जरिये संपर्क था.


