Isakapatnam OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाली नई फिल्में और वेब सीरीज का फैंस का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है। खासतौर पर अगर वह साउथ सिनेमा से नाता रखती हो। Isakapatnam OTT Release
ऐसी ही एक मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है, जिसके ट्रेलर ने सिनेप्रेमियों की उत्सुकता को पहले ही बढ़ा रखा है।
आइए जानते हैं कि यहां कौन सी क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बात हो रही है। साथ ही ये भी जानेंगे कि यह सीरीज ऑनलाइन कब-कहां स्ट्रीम की जाएगी।
ओटीटी पर आ रही है ये नई सीरीज
जिस क्राइम थ्रिलर साउथ सिनेमा की अपकमिंग वेब सीरीज के बारे में इस लेख में चर्चा की जा रही है, उसका नाम इसाकपट्नम का है। ये तमिल और तेलुगु सिनेमा की पेशकश है, जिसे जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उतारा जाएगा। इसाकपट्नम (Isakapatnam) की ओटीटी रिलीज की तरफ तो आपको ये सीरीज मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देखने को मिलेगी।
2 जुलाई 2026 को इसाकपट्नम को प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा। इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आप इसाकपट्नम के पहले सीजन को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में आसानी से देख सकेंगे। बात की जाए इस सीरीज की कास्ट के बारे में तो इसमें साउथ सिनेमा के कई फेमस कलाकार नजर आएंगे।
जिनमें- समुथिरकानी, ऐश्वर्या राजेश, सुनील, नरेश अगस्त्य, सुधाकर कोमाकुला, राजीव कनकला, मेरिन फिलिप, रोहिणी और माइम गोपी जैसे कई फिल्मी सितारे नजर आएंगे। सीरीज में इन सभी सेलेब्स का किरदार काफी अहम होने वाला है।
कहानी
इसाकपट्नम के ट्रेलर ये साफ पता चलता है कि ये वेब सीरीज एक शहर के बंदरगाह के सिहांसन को हासिल करने और बदले की कहानी होगी। जिसमें एक ईमानदारी महिला किस तरह से उस बंदरगाह के मालिक को चुनौती देगी और उसकी सत्ता को हिलाएगी, ये देखना दिलचस्प रहेगा। इसाकपट्नम में लीड रोल में समुथिरकानी और ऐश्वर्या राजेश मौजूद हैं।

