KANPUR BREAKING NEWS : कानपुर में गुरुवार दोपहर एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान में उड़ा रहे दो ट्रेनी पायलटों में से एक की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। हादसा गंगा बैराज के पास स्थित नत्था पुरवा गांव के पास हुआ। KANPUR NEWS
एक ट्विन इंजन ट्रेनिंग विमान अचानक खेत में गिरा। धमाके जैसी आवाज आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचीं। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन की टीम भी मौके के लिए रवाना हो गई है। यह एक निजी कंपनी का विमान था, जिसका उपयोग ट्रेनिंग के लिए किया जा रहा था।
विमान क्रैश की सूचना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने इसकर जांच शुरू कर दी है कि किन परिस्थितियों में विमान क्रैश हुआ। विमान में कितने लोग सवार थे और घटना में हताहतों की स्थिति क्या है, फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

