KANPUR GSVM Medical College: कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में मानसिक रोग विभाग की नई बिल्डिंग की शुरुआत हो गई है। करीब दो साल से निर्माणाधीन इस बिल्डिंग में 10 मेल वार्ड, 10 फीमेल वार्ड, D- एडिक्शन वार्ड के साथ- साथ बच्चों के लिए प्ले रूम बनाया गया है।
KANPUR NEWS: मनीराम बगिया में शार्ट सर्किट से चार दुकानें खाक
इस बिल्डिंग की शुरुआत के बाद मरीज और उनके साथ आने वाले तीमारदारों को राहत मिलेगी। तीन मंजिला इस बिल्डिंग में हाइटेक मीटिंग रूम, कॉन्फ्रेंस रूम इत्यादि बनाए गए है।
मानसिक रोगियों के इलाज के लिए बनाई गई नई बिल्डिंग हैलट अस्पताल परिसर स्थित मानसिक रोग विभाग में मरीजों की सुविधा बढ़ाने के लिए इस नई बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है। यहां चिड़चिड़ापन, आत्महत्या के विचार, बार-बार एक ही काम करना, झगड़ालू व्यवहार और नशे की लत जैसी मानसिक बीमारियों का इलाज अब शुरू किया गया है। इसके अलावा छोटे बच्चों की काउंसलिंग और भर्ती के लिए अलग प्राइवेट रूम भी बनाए गए हैं।
नरवल के तीन गांवों का सर्किल रेट बढ़ेगा, 28 तक मांगी गई आपत्ति
मानसिक रोग विभाग के एचओडी डॉ. धनंजय चौधरी ने बताया
इस संबंध में मानसिक रोग विभाग के एचओडी डॉ. धनंजय चौधरी ने बताया इस नई बिल्डिंग में अब OPD शुरू कर दी गई है। यहां मरीजों के रख- रखाव के हाई टेक मशीनें उपलब्ध करवाई गई है। इस बिल्डिंग में अलग अलग 30 वार्ड बनाए गए है एवं यहां बच्चों का ख्याल रखने के लिए एक अलग से प्ले रूम बनाया गया है। इसमें जल्द ही गर्भवती महिलाओं का वार्ड अलग से शुरू किया जाएगा। इस पूरी बिल्डिंग में करीब 21 करोड़ रुपए की लागत आई है।
मिलेंगी ये सुविधाएं मानसिक
रोग विभाग की इस नई तीन मंजिला बिल्डिंग में 10 पुरुष वार्ड, 10 महिला वार्ड और 10 डी-एडिक्शन बेड बनाए गए हैं। इसके साथ ही डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए अलग कमरे, योगा रूम, कॉन्फ्रेंस हॉल, मीटिंग रूम और छात्रों की पढ़ाई के लिए क्लासरूम भी तैयार किए गए हैं। जिससे छात्र और मरीज आपस में काम करेंगे। इस बिल्डिंग में दो लिफ्ट और हर फ्लोर पर तीन कॉमन वॉशरूम भी बनाए गए हैं।
आज से होगी घर घर जनगणना, डीएम बोले – ‘प्रगणक को दें सही सूचना’

