KANPUR NEWS: कानपुर में मई की गर्मी अब लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। KANPUR NEWS
KANPUR NEWS : लू पर जिला प्रशासन की एडवाइजरी
एयरफोर्स स्टेशन पर तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने दोपहर के समय लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया।
रात का तापमान भी 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। दोपहर में सड़कों पर गर्म हवाएं चलती रहीं।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया-
थार मरुस्थल से आने वाली गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में तेज धूप और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। पूरे सप्ताह दिन के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी होगी। लू चलने के भी आसार हैं।
KANPUR NEWS: मई में अब तक का सबसे गर्म दिन, पारा 43.2 °C के पार
मई का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वेदर स्टेशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 44 डिग्री सेल्सियस के साथ यह मई महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल गर्मी और लू से राहत मिलने की संभावना कम है।
तापमान में बढ़ोतरी और लू चलने के आसार
थार मरुस्थल की हवाएं बढ़ा रहीं तपिश मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि थार मरुस्थल से आने वाली गर्म हवाएं तापमान बढ़ा रही हैं। आने वाले दिनों में तेज धूप और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। पूरे सप्ताह दिन के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी और लू चलने के आसार हैं।
पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, आज से पेट्रोल-डीजल 90-90 पैसे महंगा

