Nag Panchami 2026: वर्ष 2026 में नाग पंचमी का पवित्र पर्व 17 अगस्त 2026, सोमवार को मनाया जाएगा। इस दिन सावन मास का तीसरा सोमवार भी है, जिससे यह संयोग अत्यंत दुर्लभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पंचमी तिथि 16 अगस्त की शाम 4:52 बजे से शुरू होकर 17 अगस्त की शाम 5:00 बजे समाप्त होगी। Nag Panchami 2026
नाग पंचमी का दिन वैसे तो पूजा-पाठ, व्रत-उपवास और उपाय आदि के लिए समर्पित होता है. लेकिन इस दिन से कुछ विशेष परंपराएं और मान्यताएं भी जुड़ी हैं, जिसका पालन सदियों से किया जा रहा है. इन्हीं में एक है नाग पंचमी के दिन लोहे या लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल न करना.
ऐसी मान्यता है कि, नाग पंचमी के दिन लोहा या लोहे से बनी चीजें जैसे चाकू, कैंची, हथौड़ा, बर्तन आदि चीजों इस्तेमाल करना अशुभ होता है. लेकिन मान्यता के साथ ही इससे धार्मिक और ज्योतिष कारण भी जुड़े हैं, आइये जानते हैं इसके बारे में-
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, लोहे का संबंध राहु ग्रह से होता है. राहु का दुष्प्रभाव बढ़ने से जीवन में समस्याएं भी बढ़ती हैं. राहु ऐसा ग्रह है जिसे सांप का प्रतीक माना जाता है और नाग पंचमी का दिन नाग देवताओं का. इसलिए इस दिन लोग राहु ग्रह से जुड़ी चीजों का प्रयोग नहीं करते.
नाग पंचमी का दिन धार्मिक दृष्टि से पवित्र और लोक परंपराओं के अनुसार शांतिप्रिय दिन होता है. इसलिए इस दिन लोग इस दिन लोग ऐसा कोई काम नहीं करते जिससे जीवन में ग्रहों का दुष्प्रभाव पड़े. यही कारण है कि आज भी कई लोग नाग पचंमी के दिन तवे पर रोटी नहीं पकाते, क्योंकि तवा का संबंध भी राहु से होता है.
राहु के साथ ही लोहे का संबंध शनि से भी होता है. जब राहु शनि के प्रभाव में होता है तो इससे कई तरह की परेशानियां बढ़ती है. पवित्रता और शांति बनाए रखने के लिए ही लोग नाग पंचमी पर लोहे का इस्तेमाल नहीं करते.

