Sawan Somvar 2026: सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा अर्चना और व्रत करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। 17 अगस्त को सावन माह का तीसरा सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में विधि-विधान से पूजा करके और भोलेनाथ की प्रिय चीजों का भोग लगाकर आप महादेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
सावन सोमवार का महत्व
महादेव की पूजा के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है। सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में सावन में पड़ने वाले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन में सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करने से वह जल्दी प्रसन्न होते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन जो व्यक्ति सच्चे मन से सावन सोमवार का व्रत रखता है और भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। साथ ही साधक को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
इन चीजों के भोग से प्रसन्न होंगे महादेव
ठंडाई भगवान शिव को अति प्रिय है। ऐसे में आप भगवान शिव शंकर को दूध, दही और मेवों से बनी ठंडाई अर्पित कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव को ठंडाई का भोग लगाने से व्यक्ति को आरोग्य का वरदान मिलता है।
फलों का भोग
सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान शंकर को 5 प्रकार के ऋतुफल अर्थात मौसमी फलों का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद ये फल गरीबों में बांट दें। माना जाता है कि ऐसा करने से नौकरी-व्यापार में तरक्की होती है।
घर पर बनाएं ये भोग
सावन के तीसरे सोमवार के दिन भगवान भोलेनाथ को सूजी, मेवों और घी से बने सूजी के हलवे का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही आप शिव जी को खीर का भोग भी लगा सकते हैं। क्योंकि चावल को देवताओं का अन्न माना जाता है। सावन सोमवार के दिन चावल की खीर का नैवेद्य लगाने से चंद्र दोष भी दूर होता है।
डिसक्लेमर: ‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।

