Swapna Shastra : सपनों (Dreams Interpretation) में दिनचर्या से जुड़ी चीजों को देखा जाता है, इसका कारण चीजों का लगातार दिमाग में चलते रहना भी हो सकता है। हालांकि कई बार सपने में कुछ ऐसी चीजों को देखा जाता है, जो किसी शुभ घटना के संकेत से जुड़ी होती है। Swapna Shastra
स्वप्न शास्त्र के अनुसार हर सपने को किसी से शेयर नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो इससे उसके शुभ प्रभावों में कमी आती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि आखिर किन सपनों को दूसरों से साझा नहीं करना चाहिए।
सपने में मृत माता-पिता का दिखाई देने का क्या मतलब होता है…
चांदी का कलश
हिंदू धर्म में चांदी के कलश का विशेष महत्व है। यदि कोई व्यक्ति उसे सपने में देखता है, तो यह शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि जीवन में खुशियों का वास होने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार इस सपने को किसी से साझा नहीं करना चाहिए।
स्वयं की मृत्यु
स्वप्न शास्त्र सपने में कुछ ऐसी चीजों को देखा जाता है, जो किसी शुभ घटना के संकेत से जुड़ी होती है। के अनुसार सपने में स्वयं की मृत्यु देखना शुभ होता है। मान्यता है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसा सपना देखता है, तो इससे उम्र बढ़ती है। ये व्यक्ति के जीवन में खुशियां आने का संकेत होता है। ऐसे सपने को भूलकर भी किसी ये साझा न करें।
उच्च पद पर खुद को देखना
माना जाता है कि सपने में उच्च पद पर खुद को बैठे देखना अच्छा होता है। इसे सामाजिक स्थिति में वृद्धि का संकेत माना जाता है।
बगीचा देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में बगीचा देखना लाभकारी होता है। माना जाता है कि यह आर्थिक स्थिति में सुधार का संकेत होता है। इसलिए इस सपने को किसी से भी साझा न करें।
सपने में बार-बार पूर्वजों का दिखाई देना
सपने में बार-बार पितरों का दिखाई देना मतलब उनकी कोई इच्छा अधूरी रह गई है। ऐसे में आत्मा की शांति का पाठ करवाना उचित रहेगा। साथ ही दान-पुण्य के कार्य करने चाहिए।
देवी-देवताओं का दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में देवी-देवताओं का दिखाई देना शुभ समाचार का संकेत है। इसे किसी को बताने की भूल न करें।
आभूषणों का दिखाई देना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में आभूषणों को पहने हुए देखना धन की प्राप्ति का संकेत है। किसी से इसे साझा न करें।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि JAIHINDTIMES किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

